यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koffee with Karan 8: सनी देओल की वजह बॉबी को मिली Salman Khan की 'रेस 3', 'एनिमल' एक्टर ने किया खुलासा
Koffee with Karan 8 Booby Deol फिल्म निर्माता करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 एक नए एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और बॉबी देओल ने शिरकत क ...और पढ़ें

HighLights
- कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल
- सलमान खान को लेकर बॉबी ने की खुलकर बात
- सामने आए शो के प्रोमो वीडियो
एंटरटेनमेंट डेक्स, नई दिल्ली। Koffee with Karan 8 Episode 2: हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 8 को लेकर वापस लौट आए हैं। हाल ही में शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शिरकत की।
अब कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में कलाकार सनी देओल और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। इस बीच शो के दौरान बॉबी ने इस बात का खुलासा किया है, उन्हें सलमान खान की फेमस फिल्म 'रेस 3' में काम कैसे मिला।
ऐसे बॉबी को मिली रेस 3
कॉफी विद करण 8 के एपिसोड नबंबर 2 में सनी देओल और बॉबी देओल की मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस एपिसोड के प्रोमो वीडियो भी सामने आ गए हैं। इस दौरान बॉबी ने बताया है- ''सलमान और भाई सनी देओल की दोस्ती काफी अच्छी है, इतना ही नहीं हमारी फैमिली से भी उनका नाता काफी गहरा रहा है। हम दोनों एक दूसरे को मामू कहकर बुलाते हैं।
View this post on Instagram
जब मेरे पास काम नहीं था तब उसने मुझसे कहा कि देख मामू जब मेरा टाइम खराब चल रहा था तब मैं तेरे भाई की पीठ पर चढ़ गया। उसके बाद मैं संजय दत्त की भी पीठ पर चढ़ा तो मैंने उसे बोला की मुझे भी अपनी पीठ पर चढ़ा ले।
खबरें और भी
इसके कुछ समय बाद सलमान का फोन आया और बोला कि मामू शर्ट उतारेगा, मैंने बोला मामू मैं सब कुछ करने को तैयार हूं और करूंगा। इस तरह से मुझे सलमान की रेस 3 में काम करने का मौका मिला।''
'एनिमल' में नजर आएंगे बॉबी देओल
सलमान खान की 'रेस 3' की बाद से कमबैक करने के बाद बॉबी देओल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। आने वाले दिनों बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। बॉबी और रणबीर कपूर स्टारर एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।