Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 साल पुरानी सीरीज OTT पर कर रही ट्रेंड, 6 एपिसोड में कूट-कूटकर भरी मर्डर मिस्ट्री की सस्पेंस से भरपूर कहानी

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:45 PM (IST)

    मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक 3 साल पुरानी वेब सीरीज जमकर ट्रेंड कर रही है। 6 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर ...और पढ़ें

    ओटीटी पर छाई ये पुरानी सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी पर छाई ये पुरानी सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कमाल कर रही है ये पुरानी सीरीज

    2. 6 एपिसोड में मौजूद है रोमांच से भरपूर कहानी

    3. आईएमडीबी से भी मिली है टॉप की रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे ओटीटी मनोरंजन का अहम माध्यम बनता जा रहा है। आए दिन ओटीटी पर नया-पुराना कंटेंट खूब देखा जाता है। इस मामले में अब 3 साल पुरानी एक वेब सीरीज ओटीटी पर ट्रेंडिंग के मामले में टॉप-10 में बनी हुई है। 

    6 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें सस्पेंस और रोमांच कूट-कूटकर भरा हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

    ओटीटी पर छाई ये पुरानी सीरीज

    ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इस पर एक समय में कई अलग-अलग फिल्में और वेब सीरीज को देख सकते हैं। इसमें नए और पुराने दोनों किस्म के थ्रिलर मौजूद रहते हैं। फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक पुरानी वेब सीरीज ट्रेंडिंग के मामले में अपना दबदबा बनाए हुए है, जिसे 3 साल पहले ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। 

    kohrra on ott

    यह भी पढ़ें- Netflix का नया महाराजा बना 'धुरंधर', Most Views के मामले में इन 7 मूवीज के लिए बन गया काल

    6 एपिसोड वाली इस सीरीज में पंजाब के एक गांव की कहानी को दर्शाया गया है, जहां शादी से ठीक पहले एक नआरआई (नॉन-रेजिडेंट इंडियन NRI) शख्स की हत्या हो जाती है। इस मर्डर की छानबीन करने के लिए पंजाब पुलिस के दो ऑफिसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जिसके बाद जांच में कई राज सामने आते हैं, जो सीरीज की कहानी को पूरी तरह से घुमाकर रख देते हैं।

    खबरें और भी

    kohrra series

    अगर आप मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर देखने का शौक रखते हैं तो आपको ये वेब सीरीज काफी पसंद आएगी। सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात वेब सीरीज कोहरा (Kohrra) की जा रही है।  अभिनेता वरुण सोबती स्टारर कोहरा 2023 में आई थी और फिलहाल ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये छठे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। 

    आ रहा है कोहरा का सीजन 2

    पहले सीजन की अपार सफलता के बाद कोहरा का अब सीजन 2 आने वाले है। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है कि 11 फरवरी को कोहरा 2 को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मालूम हो कि कोहरा के पहले सीजन को आईएमडीबी की तरफ से 7.3/10 की धांसू रेटिंग भी मिली है।

    यह भी पढ़ें- Kohrra 2 OTT Release: 'कोहरे' से निकलेगा छुपा हुआ सच, कब और कहां रिलीज दस्तक देगी बरुण सोबती की Crime Thriller