विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kota Factory 3 Release Date: 'जीतू भैया' से ज्यादा होशियार निकले उनके फैंस, रिलीज डेट को लेकर लगाया सही अंदाजा

Published: Fri, 31 May 2024 12:18 PM (GMT+05:30)

kota Factory Season 3 का एक लंबे समय से दर्शकों को इंतजार है। बीते दिन जीतू भैया ने फैंस की ...और पढ़ें

कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट की हुई घोषणा / फोटो- X Account
कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट की हुई घोषणा / फोटो- X Account

HighLights

  1. कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म
  2. जीतू भैया के फैंस ने लगाया एकदम सही अंदाजा
  3. इस दिन नेटफ्लिक्स पर आएगी कोटा फैक्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत 3 की रिलीज के बाद अब फुलेरा के सचिव जी एक बार फिर से वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' में सबके प्यारे 'जीतू भैया' बनकर लौट रहे हैं। बीते दिन ही नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कोटा फैक्ट्री सीजन 3 से जीतू भैया की एक झलक शेयर की थी।

उन्होंने ये तो बता दिया था कि मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन कब आएगी, इसके लिए 'जीतू भैया' ने फैंस को एक समीकरण को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

कोटा फैक्ट्री 3 के फैंस ने रिलीज डेट को लेकर जो अंदाजा लगाया था, वो एकदम सही निकला, क्योंकि मेकर्स ने अब खुद इस वेब सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।

कब Netflix पर रिलीज होगी कोटा फैक्ट्री 3?

कोटा फैक्ट्री ऑडियंस की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। बीते दिन जीतू भैया ने जो सवाल लोगों को सॉल्व करने का टास्क दिया था, उसमें उन्होंने ये साफ तौर पर बताया था कि रिलीज डेट इसी समीकरण में छिपी है। जहां कुछ लोग उनकी ये पहेली सुलझा नहीं सके, तो वहीं कुछ ने मिनटों में ही रिलीज डेट का अंदाजा सही लगाया, जो कि 20 जून था।

यह भी पढ़ें: Kota Factory 3: 'जीतू भैया' तक पहुंचना नहीं आसान, सॉल्व कर लें ये समीकरण तो मिल जाएगी रिलीज डेट

'कोटा फैक्ट्री-3' को लेकर उनकी रिलीज डेट का अंदाजा कितना सही था, अब इस पर से मेकर्स ने भी सस्पेंस उठा दिया है और नेटफ्लिक्स एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आज से तैयारी शुरू। कोटा फैक्ट्री: सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 20 जून को आ रही है"।

रिलीज डेट जानकर खुशी से उछल पड़े फैंस

कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन की रिलीज डेट के साथ नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें जितेन्द्र कुमार से लेकर एहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज, मयूर मोरे नजर आ रहे हैं। कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट से पर्दा उठने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, "बल्ले-बल्ले हो गई ये तो"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये भी बता दो कि इसका ट्रेलर कब आ रहा है"। अन्य यूजर ने लिखा, "हमारे जीतू भैया लौट रहे हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "देख लिया जीतू भैया हम कितने होशियार हैं"।

यह भी पढ़ें: Jitendra Kumar: IIT से बॉलीवुड तक, 3 महीने बेरोजगार रहने के बाद ऐसे ओटीटी सेंसेशन बने 'सचिव जी' जितेंद्र कुमार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।