विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Obsession में दिखेगा कृति सेनन-वरुण का जादू, बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएगी सुपरनैचुरल हॉरर

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:48 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'ऑब्सेशन 30 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।

ऑब्सेशन का हिस्सा बने कृति सेनन और वरुण धवन

ऑब्सेशन का हिस्सा बने कृति सेनन और वरुण धवन

HighLights

  1. ऑब्सेशन का हिस्सा बने कृति सेनन और वरुण धवन

  2. फिल्म ने दुनियाभर में की थी ताबड़तोड़ कमाई

  3. 30 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी ब्लॉकबस्टर फिल्म ऑब्सेशन के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं और इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो आपकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। क्योंकि इस फिल्म से अब बॉलीवुड एक्टर्स कृति सेनन और वरुण धवन भी जुड़ गए हैं।

'ऑब्सेशन' का हिस्सा बने कृति सेनन और वरुण धवन

जी हां, अब कृति सेनन (Kriti Sanon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ऑब्सेशन का हिस्सा हैं लेकिन पर्दे के पीछे। दरअसल इन दोनों कलाकारों ने हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब 'भेड़िया 2' में उनके फिर से साथ आने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

Amitabh (35)

कृति ने शेयर किया था स्पेशल वीडियो

हाल ही में कृति सेनन ने एक वरुण धवन और अमर कौशिक के साथ एक वीडियो शेयर किया और कुछ एक्साइटेड प्रोजेक्ट आने का हिंट दिया। जिससे लोगों ने उनेक भेड़िया 2 में नजर आने की हिंट समझा। दोनों ने 2022 में रिलीज हुई 'भेड़िया' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

ऑब्सेशन के बारे में

करी बार्कर द्वारा निर्देशित ऑब्सेशन फिल्म, प्लेटफॉर्म के 'पीकॉक हब' पर दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसके हिंदी वर्जन में कृति सेनन 'निक्की' के किरदार को आवाज देंगी, जबकि वरुण धवन 'बेयर' के किरदार को आवाज देंगे।

Amitabh (31)

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने उड़ाया था गर्दा

इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म ने दुनिया भर जबरदस्त कमाई की और एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई। भारत में भी इसने शानदार कमाई की।

क्या है 'ऑब्सेशन' की कहानी?

'ऑब्सेशन' कहानी है 'बेयर' नाम के एक शर्मीले युवक की जो अपने बचपन की क्रश 'निक्की' को खुद से प्यार करवाने के लिए 'वन विश विलो' नाम की एक रहस्यमयी चीज का सहारा लेता है।

हालांकि, रोमांस की चाहत से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है, जब निक्की को बेयर से एक खतरनाक हद तक ऑब्सेशन हो जाता है और फिर शुरू होता खौफनाक घटनाओं का सिलसिला। जिसमें निक्की जान लेने तक को उतारू हो जाती है। यह फिल्म 30 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज होगी।

जियो हॉटस्टार पर हैलोवीन का शानदार जश्न

इस साल जियोहॉटस्टार हैलोवीन को एक शानदार डरावने जश्न में बदल रहा है! स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की ऐसी लाइन-अप है, जो हैलोवीन में डर का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्लेटफॉर्म पर हॉरर जॉनर की सबसे नई फिल्म ऑब्सेशन होगी। इसके साथ ही स्त्री, ट्रेन टू बुसान, भेड़िया, वेपन्स, हॉकस पॉकस जैसी फिल्में आप प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का Obsession, अक्टूबर का आखिरी हफ्ता मजेदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।