Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lock Up 2 Contestants: सुनीता आहूजा से लेकर शिल्पा शिंदे तक, Netflix शो का हिस्सा होंगे ये सितारे?

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 04:23 PM (IST)

    एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉक अप' का सीजन 2, 27 जून को नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहा है। इसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। ...और पढ़ें

    सुनीता आहूजा होंगी 'लॉक अप 2' का हिस्सा?

    सुनीता आहूजा होंगी 'लॉक अप 2' का हिस्सा? 

    HighLights

    1. सुनीता आहूजा होंगी 'लॉक अप 2' का हिस्सा? 

    2. 'लॉक अप 2' के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक

    3. नेटफ्लिक्स पर आएगा नया शो 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के डिजिटल रियलिटी शो 'लॉक अप' का प्रीमियर 2022 में हुआ था। अब इसे एक और सीजन के लिए रिन्यू किया गया है और इस बार यह और भी बड़ा होगा। नेटफ्लिक्स पर 27 जून को इसके प्रीमियर से पहले, शो में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

    ये सेलेब्स होंगे शो का हिस्सा

    Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा, मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिंदे तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने की बात कबूली थी। यह लिस्ट 'द इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार है।

    lock up 2 (1)

    यह भी पढ़ें- 90 के सुपरस्टार ने 1 दिन में साइन की थी 70 फिल्में, Govinda को दी टक्कर; मिलने पर लड़कियां फाड़ देती थीं कपड़े

    'लॉक अप' सीजन 2 के प्रोमो में, होस्ट फराह खान (Farah Khan) ने एक ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में बात की, जिसने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है और वह शो का हिस्सा होंगे। इस हिंट से फैंस को लगा कि वह पॉपुलर टीवी एक्टर राम कपूर के बारे में बात कर रही हैं। रणवीर इलाहाबादिया के भी शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आई हैं।

    lock up 2 (2)

    ये इंफ्लुएंसर भी हो सकते हैं शो का हिस्सा

    इसके अलावा, जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, विकास गुप्ता, रश्मि देसाई, पुनीत सुपरस्टार, अर्चना गौतम, उर्वशी ढोलकिया, प्रणीत मोरे, असीम रियाज, कुशा कपिला और हर्षद चोपड़ा शामिल हैं।

    खबरें और भी

    जहां शो के पिछले सीजन को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने होस्ट किया था वहीं इस सीजन में फराह खान और रितेश देशमुख होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    यह भी पढ़ें- 26 साल पुरानी फिल्म की कहानी सुनकर डर गए थे Govinda, आईकॉनिक मूवी ने बना दिया Sunny Deol का करियर