'हर च्वाइस की एक कीमत होती है', Lock Upp सीजन 2 में लौटकर आ रही हैं 'क्वीन', वीकेंड पर आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
लॉकअप सीजन 2 में OG क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर से लौट रही हैं, जिनके आते ही वीकेंड पर हड़कंप मचने वाला है। कंगना शो में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगी। ...और पढ़ें

लॉकअप सीजन 2 में आएंगी कंगना रनौत/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रसारित होने वाला विवादित रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' पहले दिन से ही चर्चा बटोर रहा है। राम कपूर की बयानबाजी से लेकर आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच झगड़ा लगातार ऑडियंस का ध्यान खींच रहा है।
हालांकि, इस बीच ही अब शो की पुरानी होस्ट लॉकअप सीजन 2 में धमाल मचाने आ रही हैं, जहां वो ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लेकर आने वाली हैं, जिसे जानकर कंटेस्टेंट के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
लॉकअप 2 के वीकेंड में होगा कंगना का वार
फराह खान और रितेश देशमुख भले ही लॉकअप सीजन 2 के जेलर बने हैं, लेकिन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ओजी हैं। अब विवादित रियलिटी शो में ओरिजिनल क्वीन लौट रही हैं, तो धमाका होना तो लाजमी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत रियलिटी शो में 'जनता की आवाज' बनकर आ रही हैं।
कंगना रनौत ने भी सेकंड सीजन के एक एपिसोड में लौटने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "यह शो हमेशा से ही अपने सच को स्वीकार करने के बारे में था, चाहे फिर आप कितने भी अनकंफर्टेबल हो। लॉकअप: सच या सजा फर्स्ट टर्मिनेशन' के वीकेंड एपिसोड में मैं फराह खान और रितेश देशमुख के साथ आ रही हूं। मैं बस यही कह सकती हूं कि हर च्वाइस की एक कीमत होती है।"अब वह कीमत नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का टर्मिनेशन है या फिर क्या ट्विस्ट आएगा, ये तो वीकेंड पर पता चलेगा।
यह भी पढ़ें- Lock Upp Season 2 में होगा पहला एलिमिनेशन, इन 5 कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा; किसका टूटेगा 1 करोड़ का सपना?

लॉकअप सीजन 2 में होगा पहला टर्मिनेशन
लॉकअप के सीजन 2 में पहले हफ्ते का टर्मिनेशन का वक्त आ चुका है। शो के इस हफ्ते के सुरक्षित टॉप 3 कंटेस्टेंट्स हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला और सुनीता आहूजा ने मिलकर जिन पांच कंटेस्टेंट्स को खतरे में डाला है, उनमें श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, माधुरी ग्रोवर और रियाज अली का नाम शामिल हैं।
खबरें और भी

लॉकअप सीजन 2 में कुल 15 कंटेस्टेंट आए, जिनमें राम कपूर सबसे बड़े स्टार हैं। इसके अलावा सुनीता आहूजा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चौधरी, पामेला सेरेना, वरुण यादव जैसे सितारों ने इस शो में हिस्सा लिया। 5 असुरक्षित कंटेस्टेंट में से कंगना रनौत अपने साथ वीकेंड में किसी को ले जाती हैं या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।