Ram Kapoor से लेकर आकांक्षा चमोला तक, कौन-कौन से कंटेस्टेंट बने Lock Upp सीजन 2 का हिस्सा
नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 की शुरुआत हो गई है, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। जानिए कौन-कौन है शो का हिस्सा। ...और पढ़ें
-1782650323191_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लॉक अप' सीजन 2 (Lock Upp Season 2) की शुरुआत 27 जून, 2026 से हो गई है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस रियलिटी शो की शुरुआत नए होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने की। इससे पहले इसे कंगना रनौत होस्ट करती थीं।
इस बार शो में टेलीविजन स्टार्स, सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज और पब्लिक फिगर्स से अलग-अलग जॉनर के लोग आए हैं। इन सभी का जेल में स्वागत किया गया। अपने पहले दिन से ही शो ने खूब लाइलाइट बटोरना शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं इसके कंटेस्टेंट्स के बारे में...
राम कपूर
राम कपूर भारत के सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टीवी एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे हिंदी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग के लिए काफी पहचान मिली है।
सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा एक पॉपुलर इंडियन डिजिटल क्रिएटर और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी हैं। अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता ने अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स के जरिए, सिर्फ एक स्टार की पत्नी होने के अलावा अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Lock Upp Season 2: 'एक है सीधी...दूसरी टेढ़ी खीर', लॉकअप 2 के लिए फाइनल हुए तीन सितारे; जेलर की होगी हालत खराब
आकांक्षा चमोला
बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉक अप: सच या सजा के साथ रियलिटी टीवी में कदम रखा। एक अभिनेता के रूप में, वह भूतू और कैसे मुझे तुम मिल गए जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
धीरज धूपर
धीरज धूपर टीवी की हिट सीरीज कुंडली भाग्य में करण लूथरा के किरदार के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का, नागिन और शेरदिल शेरगिल जैसे सीरियलों में भी काम किया है।
श्रेष्ठा अय्यर
शो में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी शामिल हो रही हैं। वह ऑनलाइन रील्स बनाने के लिए जानी जाती हैं।
श्रेया कालरा
श्रेया कालरा भी इस सीजन का हिस्सा हैं। वह कई शो होस्ट कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
शिवांगी जोशी
इंडियन टेलीविजन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक शिवांगी 'बड़े अच्छे लगते हैं 4', 'बालिका वधू 2' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे पॉपुलर शो का हिस्सा रही हैं।
View this post on Instagram
रियाज अली
एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रियाज अली भी इस शो में नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर उनके 26.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे कई म्यूज़िक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।
पामेला सेरेना
पामेला सेरेना हाल ही में नेटफ्लिक्स के लग्जरी डॉक्यू-सोप 'देसी ब्लिंग' से चर्चा में आईं। उन्होंने अपनी ग्लैमरस जिंदगी छोड़कर 'लॉक अप: सच या सज़ा' शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आने का फैसला किया।
सूफी मोतीवाला
सूफी मोतीवाला सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर के कपड़ों की आलोचना करने वाले अपने सूफी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके कई एक वीडीयो काफी वायरल हुए थे। सूफी को पिछली बार 'ट्रेटर्स सीज़न 1' में देखा गया था।
वरुण यादव उर्फ लैला
वरुण यादव, जिन्हें ऑनलाइन 'लैला' के नाम से जाना जाता है, दिल्ली-NCR के एक जाने-माने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और YouTube पर 6.6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
आकांक्षा चौधरी
आकांक्षा चौधरी MTV Splitsvilla 16 में अपने उतार-चढ़ाव भरे सफर से मशहूर हुईं। जेल ब्लॉक के अंदर अपने पुराने प्रेमी से अचानक हुई उनकी मुलाक़ात ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
योगेश रावत
योगेश रावत इससे पहले MTV Splitsvilla 16 और MTV Roadies Double Cross में नजर आ चुके हैं।
हर्षद चोपड़ा
किस देश में है मेरा दिल, बेपनाह और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो के लिए जाने जाने वाले हर्षद चोपड़ा भी रियलिटी शो का हिस्सा होंगे।
माधुरी ग्रोवर
माधुरी जैन ग्रोवर एक बिजनेसवुमन और डिजिटल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वह शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और फिनटेक उद्यमी अश्नीर ग्रोवर की पत्नी हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद Gaurav Khanna और आकांक्षा का होने जा रहा तलाक, 'लॉक अप 2' में एक्ट्रेस ने किया खुलासा