Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Ka Sum on OTT: गणित की इक्वेशन से मां के लिए पार्टनर, कहां देखें इमोशन और एल्गोरिदम में उलझी कहानी?

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 07:18 PM (IST)

    'मां का सम' सीरीज ओटीटी पर आ गई है, जिसमें मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में हैं। यह 8 एपिसोड की ड्रामा-कॉमेडी सीरीज एक गणित जीनियस बेटे की कह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोना सिंह (Mona Singh) और मिहिर आहूजा (Mihir Ahuja) की सीरीज 'मां का सम' (Maa Ka Sum)आधिकारिक तौर पर ओटीटी पर आ चुकी है। दर्शकों को इसमें भरपूर भावनात्मक और मनोरंजक ड्रामा देखने को मिलेगा। यह सीरीज परिवार, रिश्तों और पर्सनल ग्रोथ की जटिलताओं को दर्शाती है,

    सीरीज में कुल 8 एपिसोड

    ऐसे दर्शक जिन्हें दिल को छू लेने वाली कहानियों पसंद आती हैं उनके लिए ये एक दिलचस्प सीरीज है। यह मैटमैटिकल फॉर्मूले और चॉकबोर्ड डायग्राम के बैकग्राउंड पर आधारित है।

    HE87gqoWIAAWZx9

    यह भी पढ़ें- इंडिया में खूब देखी जा रही 8 एपिसोड की ये रोमांटिक वेब सीरीज, OTT पर बनी नंबर-1

    आठ एपिसोड की ये सीरीज अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने खुद इसका पोस्टर शेयर करते हुए ये जानकारी दी। यह ड्रामा-कॉमेडी सीरीज मॉर्डन रिश्तों की जटिलताओं, सिंगल पेरेंटिंग और तर्क के साथ ह्यूमन इमोशन्स को पर्दे पर दर्शाएंगी।

    क्या है मां का सम की कहानी?

    सीरीज की कहानी 19 साल के लड़के अगस्त्य की है, जो गणित में जीनियस है। वह अपनी सिंगल मां विनीता (जिसका किरदार मोना सिंह ने निभाया है) के लिए एक आदर्श जीवनसाथी खोजने के लिए एल्गोरिदम और डेटा का इस्तेमाल करने की कोशिश करता है। हालांकि, उसके इस प्रयोग से उसे एहसास होता है कि मानवीय भावनाओं और रिश्तों को सिर्फ गणनाओं में नहीं ढाला जा सकता। कहानी में सिंगल पेरेंट होने, सामाजिक अपेक्षाओं और आज की दुनिया में प्यार पाने की चुनौतियों जैसे विषयों को गहराई से दर्शाया गया है।

    पांच भाषाओं में हुई रिलीज

    सीरीज में मोना सिंह और मिहिर आहूज के अलावा अंगिरा धर और रणवीर बराड़ समेत कई कलाकार हैं। सीरीज का निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है। यह सीरीज तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है। इसमें जेनरेशनल गैप, इमोशनल बॉन्ड और फैमिली लाइफ को परिभाषित करने वाले बलिदान जैसे विषयों को गहराई से दर्शाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही छाई 2 घंटे 8 मिनट की Crime Thriller, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड