विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT पर आ रही बेस्ट रेटेड रोमांटिक फिल्म, कहानी छू जाएगी आपका दिल, कब और कहां देखें मूवी?

Published: Sun, 18 May 2025 12:36 PM (IST)

मलयालम सिनेमा से मार्च महीने में एक फिल्म रिलीज हुई थी जो करीब दो महीने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज होने वाली है ये रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स
ओटीटी पर रिलीज होने वाली है ये रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म
  2. बचपन के दोस्त की लव स्टोरी पर है आधारित
  3. IMDb से फिल्म को मिली है धांसू रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा इस वक्त कंटेंट के मामले में सबसे आगे निकल रहा है। मलयालम हो, कन्नड़ हो या फिर तेलुगु... फिल्ममेकर्स शानदार कहानी के साथ बिना बिग स्टार्स के मूवीज बना रहे हैं और उन्हें भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कारोबार न मिल रहा है, लेकिन इसे ओटीटी पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब एक और साउथ सिनेमा की फिल्म को ओटीटी पर उतारा गया है।

यह फिल्म मार्च महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। अब फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है मलयालम रोमांटिक ड्रामा अभिलाषम (Abhilasham)।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

शमजू जैबा के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा अभिलाषम इसी साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में निम्मा, तन्वी राम, वसुदेव सजीश, सैजू कुरुप, अर्जुन अशोकन जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। फिल्म की कहानी जेनिथ कच्चापिल्ली ने लिखी है।

यह भी पढ़ें- Jaat OTT Release: ओटीटी पर 'जाट' बनकर गरजेंगे सनी देओल, जानें कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

क्या है अभिलाषम की कहानी?

अभिलाषम की कहानी अभिलाष और शेरिन की है जो बचपन के दोस्त हैं और मन ही मन एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मगर बिना अपनी भावनाओं को बताए ही दोनों अलग हो जाते हैं। एक रोज वे फिर से अपने होमटाउन मे टकराते हैं और अभिलाष को शेरिन को पाने की जद्दोजहद में जुट जाता है।

IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

भले ही इस रोमांटिक ड्रामा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस या फिर वर्ल्डवाइड बहुत पैसा नहीं कमाया है, लेकिन कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर इसे अच्छे रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म को IMDb की तरफ से 9.1 रेटिंग मिली है।

OTT पर कहां देखें अभिलाषम?

अब बात करें इसके ओटीटी रिलीज की तो यह फिल्म जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म को 23 मई से आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सिंपली साउथ (Simply South) पर देख सकते हैं। हाल ही में, एक्स हैंडल पर एक पोस्टर के साथ इसकी अनाउंसमेंट की गई है।

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड वाली ये Mini OTT Series देख दिमाग की बत्ती हो जाएगी गुल, आखिरी वाला सीन तो है खतरनाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।