OTT पर 'Matka King' मचाने आ रहा तहलका, थ्रिल से भरपूर विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान
विजय वर्मा अब मटका किंग (Matka King) बनकर ट्रेडिंग की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे हैं। उनकी नई सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। ...और पढ़ें

विजय वर्मा की सीरीज मटका किंग की रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुस्ताख इश्क से रोमांस का तड़का लगाने के बाद अब विजय वर्मा एक सीरियस टॉपिक पर वेब सीरीज कर रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर नई वेब सीरीज का ऐलान हुआ है।
विजय वर्मा की नई वेब सीरीज मटका किंग (Matka King) है। नागराज पोपटराव मंजुले डायरेक्ट की गई इस सीरीज में कॉटन ट्रेडर की कहानी दिखाई जाएगी। यह सीरीज महत्वाकांक्षा और ताकत के इर्द-गिर्द घूमेगी।
मटका किंग की अनाउंसमेंट 29 मार्च को हुई। आज ही अभिनेता का जन्मदिन है और सीरीज से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर से ही साफ पता चलता है कि विजय वर्मा मुंबई में मटका किंग बनकर राज करने वाले हैं।
क्या है मटका किंग की कहानी?
मटका किंग की कहानी की बात करें तो यह ब्रिज भट्टी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार विजय वर्मा ने निभाया है। वह 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे में अपनी पहचान और इज्जत बनाने की कोशिश में जुटा एक तेज दिमाग और मेहनती कॉटन ट्रेडर है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, चॉलों और बदलती पावर डायनेमिक्स के बीच सेट यह कहानी एक महत्वाकांक्षी आइडिया से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बना लेता है और समाज के हर तबके के लोगों को अपनी ओर खींचने लगता है।
यह भी पढ़ें- तमन्ना संग ब्रेकअप के बाद इश्क में ‘गुस्ताखी’ पर विजय वर्मा का बयान, बोले-'अगर प्यार सच्चा हो...'
मटका किंग की स्टार कास्ट
मटका किंग में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगड़े, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज मटका किंग 17 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।
इससे पहले विजय वर्मा रोमांटिक ड्रामा गुस्ताख इश्क में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सराहा गया था। फिल्म को 7.2 IMDb रेटिंग मिली थी।
यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर वन बनी 2 घंटे 8 मिनट की टॉप रेटेड फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीम होते ही लोगों को भा गई कहानी!