विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Metro In Dino OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी लव की 'मेट्रो', कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Sun, 20 Jul 2025 07:16 PM (IST)

Metro In Dino On OTT रिलीज के दो सप्ताह बाद भी निर्देशक अनुराग बसु की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म मेट्रो इन ...और पढ़ें

मेट्रो इन दिनों ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
मेट्रो इन दिनों ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर कब आएगी मेट्रो इन दिनों
  2. बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन
  3. कैसा रहा ऑडियंस और क्रिटिक्स रिस्पॉन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म मेट्रो इन दिनों जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इस मल्टी स्टारर मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जिसके बॉक्स ऑफिस पर मेट्रो इन दिनों का प्रदर्शन ठीकठाक रहा। 

अब मेट्रो इन दिनों की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये लव स्टोरी फिल्म ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी। 

ओटीटी पर कब और कहां आएगी मेट्रो इन दिनों

4 जुलाई को मेट्रो इन दिनों को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, कोंकण सेन, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे कलाकारों ने इस रोमांटिक मूवी में अहम भूमिका निभाई। 2007 में आई अनुराग बसु की लाइफ इन मेट्रो मूवी के सीक्वल के तौर पर इससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म अनुमान के मुताबिक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 48 पहले ही बन गया था Metro In Dino... का ये गाना, इस लेडी सिंगर ने दी थी आवाज?

फोटो क्रेडिट- एक्स

अब चर्चा ये है कि जल्द ही ओटीटी पर मेट्रो इन दिनों को रिलीज किया जाएगा। दरअसल इस मूवी की थिएर्टिकल रिलीज को 17 दिनों का समय बीत गया है और किसी भी फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए 45-60 दिन का औसतन माना जाता है। इस आधार पर मेट्रो इन दिनों की ओटीटी रिलीज में अभी कुछ दिनों का समय और बाकी रह गया है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

इस आधार पर अगस्त के दूसरे सप्ताह के बाद ये लव स्टोरी फिल्म ऑनलाइन रिलीज की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का अभी सभी को इंतजार है। मेट्रो इन दिनों के डिजिटल राइट्स की तरफ गौर किया जाए तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आपको ऑनलाइन देखने को मिलेगी। 

मेट्रो इन दिनों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर भी मेट्रो इन दिनों अपनी दावेदारी पेश करने की पूरी कोशिश की है। रिलीज के 17 दिनों में अब तक ये रोमांटिक थ्रिलर 50 करोड़ के करीब कारोबार कर चुकी है। फिल्म के बजट के आधार पर कमाई का ये आंकड़ा ठीकठाक माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेट्रो इन दिनों 45-50 करोड़ में बनी हुई बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 'ऐ दिल है मुश्किल' नहीं, Salman Khan की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए बना था 'चन्ना मेरेया' गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।