Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mirzapur 3 की 'गोलू गुप्ता' का दावा, पहले के मुकाबले बड़ा होगा भौकाल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 08:19 PM (GMT+05:30)

    Mirzapur 3 Updates मिर्जापुर 3 को लेकर नया अपडेट आया है। वेब सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने ज ...और पढ़ें

    Mirzapur 3 Updates: श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मिर्जापुर 3 पर अपना मत रखा है।
    Mirzapur 3 Updates: श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मिर्जापुर 3 पर अपना मत रखा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mirzapur 3 Updates: मिर्जापुर 3 में नजर आने वाली गोलू गुप्ता उर्फ श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज मिर्जापुर 3 के बारे में बात की है। उन्होंने अन्य कलाकारों के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की है।

    श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मिर्जापुर 3 पर बात की है

    श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने मिर्जापुर 3 पर बात की है। वह कहती हैं, 'बिना मिर्जापुर पर बात किए दिन अधूरा रहता है।' उन्होंने वेब सीरीज के अन्य कलाकारों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'हम सब एक परिवार हैं और हमें एक या 2 हफ्ते में एक-दूसरे से मिलते रहना चाहिए।' जब उनसे मिर्जापुर 3 पर पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'यह अब तक का सबसे बड़ा भौकाल होगा। इसे शूट करने में काफी मजा आया।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Banerjee (@nowitsabhi)

    मिर्जापुर के पहले दो सीजन काफी पसंद किए गए हैं

    गौरतलब है कि मिर्जापुर के पहले दो सीजन काफी पसंद किए गए हैं। श्वेता त्रिपाठी शर्मा इन दोनों ही सीजन में नजर आई थी। उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया है। मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी, दिवेंदु शर्मा और अली फजल जैसे कलाकारों की अहम भूमिका है। यह वेब सीरीज काफी पसंद की गई है। इसके आगामी सीजन का लोग इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज जल्द रिलीज होनेवाली है। हाल ही में वेब सीरीज का लुक जारी किया गया था। इसमें काफी खून-खराबा भी दिखाया गया है। इसके बावजूद यह दर्शकों को काफी पसंद आई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shweta Tripathi Sharma (@battatawada)

    श्वेता त्रिपाठी शर्मा फिल्म मसान में नजर आई थी

    श्वेता त्रिपाठी शर्मा फिल्म मसान में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने हरामखोर में भी काम किया था। वह हाल ही में कंजूस-मक्खीचूस में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा पीयूष मिश्रा, कुणाल खेमू और अन्य की अहम भूमिका थी। श्वेता त्रिपाठी शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं और अपने से जुड़ी अपडेट भी देती रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। श्वेता त्रिपाठी शर्मा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह बहुत मिलनसार एक्ट्रेस मानी जाती है।

    खबरें और भी