Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mirzapur 3 Release Date: 'कालीन भैया' ने रिलीज डेट को लेकर दिया हिंट, 'मुन्ना भैया' के बाद नहीं दिखेगा ये किरदार

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 01:24 PM (IST)

    पंचायत 3 के बाद अब लोगों के बीच में मिर्जापुर 3 को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई इसके तीसरे सीजन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। इसकी रिल ...और पढ़ें

    मिर्जापुर 3 रिलीज डेट (Photo Credit: Instagram)
    मिर्जापुर 3 रिलीज डेट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मिर्जापुर 3 रिलीज डेट को लेकर आया नया अपडेट
    2. सामने आया कालीन भैया का वीडियो
    3. फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले 'पंचायत' का सीजन 3 स्ट्रीम हुआ। इसके बाद 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' की रिलीज डेट सामने आई और अब 'मिर्जापुर' (Mirzapur 3 Release Date) का बज है। हर कोई इसके तीसरे सीजन की रिलीज डेट जानने के लिए एक्साइटेड है।

    ऐसे में इसके मेकर्स भी फैंस का क्रेज कम करने की जगह लगातार उसे बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटे-छोटे वीडियो और फोटोज शेयर कर मेकर्स इसकी रिलीज डेट को लेकर हिंट दे रहे हैं। अब 'कालीन भैया' का वीडियो सामने आया है, जो इसके बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Release Date: इस तस्वीर में छुपी है 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट, ढूंढते-ढूंढते चकरा जाएगा दिमाग

    रिलीज डेट को लेकर 'कालीन भैया' ने कही ये बात

    प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर 3' का लोगों के बीच अच्छा खासा क्रेज है। रविवार को मेकर्स ने एक पजल पिक्चर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ऑडियंस को बताया कि उसमें सीरीज की रिलीज डेट छिपी हुई है। अब टीम ने पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कालीन भैया कहते हुए नजर आते हैं कि सिंपल बात तुम्हारे समझ में नहीं आ रही है। इसलिए तारीख के लिए, डेट पूछने के लिए पागल बेताल की तरह भटक रहे हो।

    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    कालीन भैया का होगा आखिर फैसला

    इसके आगे उन्होंने कहा कि बात अगर मिर्जापुर की है, तो आखिरी निर्णय हमारा है और हमारा ही होगा। तारीख जाननी है तो सांस थाम लीजिये, मेरा फैसला है कि अब मिर्जापुर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाऊजी इस बार नहीं आ पाएंगे, लेकिन बाकी सब आएंगे। इसके लिए सितंबर का इंतजार नहीं करना होगा।

    खबरें और भी

    फैंस ने ऐसा किया रिएक्ट

    इस वीडियो पर फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि बाबूजी को छोड़ के सब आएंगे, मुन्ना भैया भी। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसका मतलब दो महीने में आने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Mirzapur 3: रिलीज डेट को लेकर 'मिर्जापुर 3' ने बढ़ाई उलझन, 'जेपी यादव' के वीडियो पर फैंस का ठनका माथा