विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur 4 होगा सीरीज का आखिरी सीजन! ‘गुड्डू पंडित’ ने बता दी अंदर की बात

Published: Thu, 26 Jun 2025 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 06:16 PM (IST)

पंकज त्रिपाठी की हिट सीरीज की लिस्ट में मिर्जापुर का नाम शामिल किया जाता है। इसमें अली फजल के काम ...और पढ़ें

मिर्जापुर 4 पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

मिर्जापुर 4 पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. मिर्जापुर 4 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

  2. अली फजल ने सीरीज के नए सीजन पर बात की

  3. एक्टर ने मिर्जापुर पर दिया हैरान करने वाला अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ सीरीज का जिक्र अक्सर चलता है। इसमें मिर्जापुर का नाम भी शामिल किया जाता है। पंकज त्रिपाठी स्टारर सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और लोग इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे सीजन को लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। इस सीरीज के फैंस का कहना है कि मिर्जापुर 3 को जरूर से ज्यादा खींचा गया था। कालीन भैया की एंट्री के बाद सीजन में थोड़ा मजा आया और लोगों ने मुन्ना भैया के किरदार को भी काफी मिस किया। इस बीच सीरीज के अपकमिंग पार्ट पर बड़ा अपडेट आया है।

मिर्जापुर पर एक फिल्म भी बन रही है और इस बारे में मेकर्स घोषणा कर चुके हैं। अली फजल ने सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल निभाया था। इस किरदार की बदौलत उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। सीजन 3 में उनके काम की सराहना की गई। अब मिर्जापुर 4 से जुड़े अपडेट पर उन्होंने खुलकर बात की है।

सीजन 4 के बाद खत्म हो जाएगी मिर्जापुर की कहानी?

पंचायत और मिर्जापुर जैसी चुनिंदा अमेजन प्राइम की सीरीज ऐसी है, जिनके अगले पार्ट का इंतजार फैंस हालिया सीजन देखने के दौरान से करना शुरू कर देते हैं। मिर्जापुर 4 की जबरदस्त चर्च ाचल रही है और अब अली फजल ने सीरीज के बारे में हैरान करने वाला इशारा किया है। 

mirzapur movie

ये भी पढ़ें- Mirzapur 4: भौकाल मचाने के लिए लौट रहे हैं कालीन भैया, मिर्जापुर 4 को लेकर आई बड़ी अपडेट, कहानी में आएगा ट्विस्ट

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अली फजल ने मिर्जापुर पर बन रही फिल्म के बारे में कहा, हम सभी इसके लिए एक्साइटेड हैं क्योंकि एक बार फिर पुराने कलाकार एक साथ आएंगे और यह वेब शो से काफी अलग होगी। यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

आमतौर पर ओटीटी लवर्स के बीच चर्चा चलती है कि मिर्जापुर के कितने सीजन आएंगे। अली फजल ने इस वेब सीरीज के बारे में कहा, 'नया सीजन अभी लिखा जा रहा है, क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह शायद आखिरी सीजन भी हो सकता है।'

mirzapur 4 update

मिर्जापुर 4 की कहानी क्या होगी?

अमेजन प्राइम की हिट सीरीज मिर्जापुर के चौथे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां तीसरा सीजन खत्म हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि गुड्डू पंडित (अली फजल) सत्ता पर अपना कब्जा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। सीजन 4 लोगों को अपराध की दुनिया की एक और खौफनाक यात्रा पर लेकर जाएगा।

ये भी पढ़ें- Mirzapur 4: मिर्जापुर की गद्दी पर फिर बैठेंगे कालीन भैया, ‘गोलू’ ने खोला सीजन 4 का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।