विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर 'अरेंज मैरिज' ड्रामा ने जीता जनता का दिल, ट्रेंडिंग में टॉपर निकली नई साउथ फिल्म

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:18 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस वक्त एक अरेंज मैरिज ड्रामा फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है नई फिल्म

  2. अरेंज ड्रामा फिल्म की कहानी है रोमांचक

  3. ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग में छाई मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स ओटीटी की दुनिया का सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म हैं, जहां हर वीक सिनेप्रेमियों को एक न एक लेटेस्ट फिल्म और वेब सीरीज देखने को मिलती है। हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflx पर एक अरेंज मैरिज ड्रामा फिल्म को रिलीज किया गया है, जो साउथ सिनेमा से नाता रखती है। 

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी आते ही इस फिल्म ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और 143 मिनट की ये मूवी फिलहाल नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में टॉपर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है-

नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म

अक्सर देखा जाता है कि सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली साउथ फिल्में रिलीज के एक महीने से पहले ओटीटी पर आ जाती हैं। इसी आधार पर बीते शुक्रवार यानी 18 सितंबर को तमिल सिनेमा की नई पेशकश फिल्म मोधा रात्रि (Modha Rathiri) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Netflix के 'सिंहासन' पर बैठी नई फैमिली ड्रामा फिल्म, ओटीटी पर आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर जमाया कब्जा

modha rathiri ott release (1)

अभिनेता ऋषिकांत और अनिश्मा अनिल कुमार स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म मोधा रात्रि ने ओटीटी पर आते ही फैंस का दिल जीत लिया है और नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को धड़ल्ले से देखा जा रहा है, जिसकी वजह से ये फिल्म फिलहाल मस्ट वॉच बन गई है और ट्रेंडिंग के मामले में नेटफ्लिक्स की नंबर-2 फिल्म बनी हुई है। मोधा रात्रि से आगे रवि तेजा स्टारर इरुमुडी पहले स्थान पर है। 

modha rathiri ott release

गौर किया जाए मोधा रात्रि की कहानी के बारे में तो ये अरेंज मैरिज ड्रामा मूवी है, जिसमें मारुथानायगम (ऋषिकांत) और मुथुसेल्वी (अनिश्मा अनिल कुमार) बगैर इच्छा के एक दूसरे से शादी करते हैं।

शादी की पहली रात वाले दिन मुथुसेल्वी अपने पहले प्रेमी के पास जाना चाहती है और घर भागने की कोशिश करती है, जिसकी वजह मारुथानायगम के सामने एक बड़ी चुनौती आ जाती है और परिवार में इस मामले को दबाने के लिए वह एक अनोखा प्लान बनाता है। बाकी की कहानी जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर मोधा रात्रि मूवी को वॉच करना होगा। 

IMDB से मिली टॉप की रेटिंग

तमिल सिनेमा की फिल्म मोधा रात्रि की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट की तरफ से इस फिल्म को 7.8/10 की पॉजिटिव रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये एक मस्ट वॉच फिल्म है।

यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच हैं ये 6 सीरीज, सीट से हिलने नहीं देगा थ्रिल; एमी अवॉर्ड्स में लहराया है जीत का परचम