Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Most Searched Shows 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये शोज, TOP पर शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज 'फर्जी'

    Updated: Mon, 11 Dec 2023 08:56 PM (GMT+05:30)

    Most Searched Shows 2023 शाहिद कपूर ने इस साल फर्जी से ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था। इस क्राइम सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके ने किया। अगर टॉप 10 लि ...और पढ़ें

    गूगल ने मोस्ट सर्च शो की लिस्ट जारी की है। फोटो- इंस्टाग्राम
    गूगल ने मोस्ट सर्च शो की लिस्ट जारी की है। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ओटीटी पर इस साल कई क्राइम सीरीज रिलीज हुईं
    2. शाहिद कपूर ने फर्जी से ओटीटी डेब्यू किया
    3. बिग बॉस 17 भी इस लिस्ट में शामिल है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किये गये शोज की लिस्ट जारी की है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के शोज शामिल हैं। शाहिद कपूर का डेब्यू क्राइम शो इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है, यानी इस शो को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

    वहीं, हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 2003 भी टॉप सर्च में रही। टीवी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की वजह से सलमान खान के शो बिग बॉस 17 ने भी साल 2023 की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है। 

    फर्जी

    प्राइम वीडियो के इस शो का निर्देशन राज एंड डीके ने किया। फर्जी नोटों की छपाई और तस्करी के इर्द-गिर्द घूमते शो से शाहिद कपूर ने डेब्यू किया। वहीं, राशि खन्ना ने फीमेल लीड रोल निभाया। विजय सेतुपति फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में थे, जबकि केके मेनन ने नेगेटिव रोल प्ले किया।

    यह भी पढ़ें: Farzi Review- नकली नोटों की कहानी में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की असली अदाकारी, पढ़िए

    वेडेनेसडे

    नेटफ्लिक्स का फैंटेसी थ्रिलर शो वेडनेसडे भी खूब चर्चा में रहा। लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे शो में जेना ओर्टेगा ने लीड रोल निभाया है। 

    असुर 2

    अरशद वारसी और बरुण सोब्ती अभिनीत शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुई, जिसके चलते असुर खूब सुर्खियों में रहा। इस क्राइम शो को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

    राणा नायडू

    नेटफ्लिक्स के क्राइम शो को करण अंशुमान ने निर्देशित किया। शो से वेंकटेश और राणा दग्गूबटी ने अपनी ओटीटी पारी शुरू की। दोनों बाप-बेटे के किरदार में नजर आये।

    द लास्ट ऑफ अस

    यह पोस्ट एपोकैलिप्टिक ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें पेड्रो पास्कल और बेला रामसे ने लीड रोल निभाये। यह शो जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

    स्कैम 2003 

    स्कैम 1992 के बाद हंसल मेहता के इस शो का खूब इंतजार था, इसलिए अगर यह मोस्ट सर्च की लिस्ट में शामिल है तो कोई हैरानी नहीं। स्कैम 2003 स्टाम्प घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी की कहानी है। 

    खबरें और भी

    बिग बॉस 17

    बिग बॉस की अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बार ये शो टीवी के साथ जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है। 

    गंस एंड गुलाब्स

    नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए इस शो का निर्देशन भी राज एंड डीके ने किया था। इस ब्लैक कॉमेडी क्राइम शो में  राजकुमार राव, दुल्कर सलमान, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 

    यह भी पढे़ं: Guns And Gulaabs Review- राज एंड डीके की सीरीज की जान हैं इसके किरदार, आदर्श गौरव ने मारी बाजी

    से*स/लाइफ

    नेटफ्लिक्स के इस एडल्ट शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुआ था।  इस सीजन नें छह एपिसोड्स स़्ट्रीम किये गये।

    ताजा खबर

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस कॉमेडी थ्रिलर शो से यू-ट्यूबर भुवन बाम ने ओटीटी डेब्यू किया। हिमांक गौड़ निर्देशित शो में महेश मांजरेकर, श्रिया पिलगांवकर और डेजी चक्रवर्ती ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।