Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2025 में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 7 सीरीज, कमाए मिलियन में व्यूज, कहीं आपने तो नहीं कर दी मिस

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM (GMT+05:30)

    2025 Most Watched OTT Series: साल 2025 का आखिरी महीना बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए काफी एक्साइटेड भरा होने वाला है, क्योंकि दिसंबर में कई बड़ी ...और पढ़ें

    2025 में ओटीटी पर देखी जाने वाली टॉप 7 वेब सीरीज/ फोटो- Instagram

    2025 में ओटीटी पर देखी जाने वाली टॉप 7 वेब सीरीज/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. OTT पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 7 सीरीज 

    2. नंबर 1 पर पंकज त्रिपाठी की सीरीज का दबदबा 

    3. द रॉयल्स भी टॉप 7 बेस्ट सीरीज में बना पाई जगह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में आखिरी महीने की तरफ हम बढ़ रहे हैं। ये साल फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में एवरेज रहा है। शुरुआत में जहां छावा से लेकर सैयारा तक फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला, तो वहीं दूसरी तरफ हाउसफुल 5, दे दे प्यार दे 2 और केसरी 2 जैसी सफल फ्रेंचाइजी का भट्टा बैठ गया।

    अब आखिरी महीने में रिलीज होने वाली फिल्में क्या कमाल दिखाएंगी क्या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि, OTT के लिए साल 2025 काफी अच्छा रहा है। क्रिमिनल जस्टिस 4 से लेकर पंचायत 4 सहित कई सीरीज रिलीज हुईं, जिन्हें ओटीटी पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। साल की 7 ऐसी सीरीज हैं, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा गया है, जिसका अंदाजा आप व्यूज से लगा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं, इस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की पूरी लिस्ट:

    क्रिमिनल जस्टिस 4

    पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर अपने चौथे सीजन के साथ 3 जुलाई को लौटी थी। कोर्टरूम ड्रामा सीरीज में उनके साथ सुरवीन चावला और मोहम्मद जीशान आयूब मुख्य भूमिका में थे। आशा नेगी ने सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा व्यूवरशिप मिली है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 को 27.7 मिलियन लोगों ने देखा है।

    आश्रम सीजन 3 पार्ट 2

    बॉबी देओल के 'एनिमल' के साथ बिग स्क्रीन पर दमदार वापसी तो की ही, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने एमएक्स प्लेयर (MX Player) सीरीज 'आश्रम' के साथ ओटीटी की दुनिया में अपने कदम जमा लिए थे। बाबा निराला के रूप में उन्हें काफी पसंद किया गया। इस सीरीज को OTT पर 27.1 मिलियन की व्यूवरशिप मिली और ये इस साल का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना।

    खबरें और भी

    पंचायत सीजन 4

    पंचायत अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे सफल सीरीज में से एक है। इसके तीन सीजन को काफी पसंद किया गया था और जब चौथा सीजन आया तो लोगों ने एक दिन में ही पूरी सीरीज खत्म कर दी। जून में ओटीटी पर रिलीजहुई इस सीरीज को 23.8 मिलियन लोगों ने देखा।

    पाताल लोक 2

    मनोज बाजपेयी और जितेंद्र कुमार की तरह ही जयदीप अहलावत ने ओटीटी पर अपने कदम जमा लिए हैं। 2020 में रिलीज 'पाताल लोक' जब अपने सीजन 2 के साथ लौटी, तो इसे मैसिव व्यूवरशिप मिली। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को 16.8 मिलियन लोगों ने देखा।

    स्क्विड गेम्स 3

    कोरियन ड्रामा सीरीज का इंडिया में एक अलग क्रेज देखने को मिलता है। नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कोई न कोई कोरियन ड्रामा आता ही है। हालांकि, ग्लोबल ऑडियंस के साथ-साथ जिस सीरीज को इंडियन ऑडियंस ने भी सबसे ज्यादा प्यार दिया वह स्क्विड गेम्स का सीजन 3 है। इस बार कहानी ने लोगों को थोड़ा निराश जरूर किया, लेकिन इसके बावजूद यह 16.5 मिलियन व्यूवरशिप पाने में सफल रही।

    द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6

    जियो हॉटस्टार की सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6' को भी इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में जगह मिली। एनिमेटेड सीरीज को तकरीबन 16.2 मिलियन की OTT प्लेटफॉर्म पर व्यूवरशिप मिली है।

    द रॉयल्स

    ईशान खट्टर और भूमि पेड्नेकर की नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज सीरीज की कहानी को भले ही बिन-हाथ पैर की बताया गया था, लेकिन कई लोगों को ये पसंद भी आई। ईशान का रॉयल अवतार और भूमि का बिंदास अंदाज ओटीटी पर लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

    ये इस साल की वह 7 सीरीज हैं, जिन्हें जनवरी से लेकर नवंबर 2025 में सबसे ज्यादा देखा गया है। अगर आपने सबसे ज्यादा व्यूवरशिप वाली इन सीरीज को मिस कर दिया है, तो आप इन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।