यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OTT Movies: भोला, शाकुंतलम, मिसेज चटर्जी VS नॉर्वे... पढ़िए, ओटीटी पर कहां देख सकते हैं 2023 की ये 10 फिल्में
2023 Movies Available on OTT Platforms ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का जरूरी साधन बन गये हैं। सिनेमाघरों में जो फिल्में दर्शक नहीं देख पाते उनका ओटीटी स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों के बाद फिल्मों का ओटीटी प्लेटफॉर्स पर आने का सिलसिला जारी है। जनवरी से अब तक रिलीज हुई कई चर्चित फिल्में किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी हैं। अगर सिनेमाघरों में ये फिल्में देखने से चूक गये हैं तो फिर ओटीटी पर देख सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी फिल्म कहां देख सकते हैं।
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है और इस वीकेंड आपकी वॉच लिस्ट में शामिल हो सकती है। एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म की कहानी एक मां के उसके बच्चों के लिए संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म को देखने के लिए मदर्स डे से बेहतर मौका और क्या हो सकता है।
भोला
अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंटल प्लान के तहत मौजूद है। फिल्म देखने के लिए प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर्स को भी 399 रुपये खर्च करने होंगे। अगर मुफ्त देखना है तो कुछ दिन इंतजार करना होगा।
शाकुंतलम
सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म प्राइम वीडियो पर साउथ की भाषाओं के साथ हिंदी में भी आ चुकी है। यह फिल्म प्राइम मेंबर्स के लिए मुफ्त है।
कुत्ते
कुत्ते साल 2023 की पहली चर्चित स्टार कास्ट वाली रिलीज है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने निर्देशकीय पारी शुरू की। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। कुत्ते नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।
खबरें और भी
पठान
इस साल की अभी तक सबसे कामयाब फिल्म पठान प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने 540 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।
शहजादा
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरुमुलु की हिंदी रीमेक फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल सकी थी।
तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत तू झूठी मैं मक्कार इस साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है। फिल्म ने 146 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
कब्जा
तेलुगु फिल्म कब्जा प्राइम वीडियो पर तमिल, मलयालम, कन्नड़ के साथ हिंदी में भी उपलब्ध है।
सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर सेल्फी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ चुकी है। यह मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जबकि इमरान हाशमी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी बने हैं।
विक्रम वेधा
जियो सिनेमा पर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म स्ट्रीम हो गयी है। यह पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और औसत प्रदर्शन किया था।