यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हमें कोई नहीं मार सकता...' Mirzapur 3 में दहशत मचाने लौट रहे 'मुन्ना भैया', इस पोस्ट के बाद कन्फर्म हुई वापसी!
ओटीटी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शो मिर्जापुर सीरीज ने एक्शन और मारधाड़ के साथ ही लोगों का भी खूब एंटरटेनमेंट किया है। सीजन 1 में जहां मुन्ना भैया ने गु ...और पढ़ें

HighLights
- 'मिर्जापुर 3' जल्द हो सकती है रिलीज
- वेब सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर हो चुका आउट
- 'मुन्ना भैया' को लेकर आई बड़ी अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mirzapur 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह के शो रिलीज होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं, जो लोगों की नजरों में लंबे समय तक बने रहते हैं। बॉलीवुड की किसी फिल्म का जितना इंतजार नहीं होता, उससे कहीं ज्यादा इंतजार लोगों को 'मिर्जापुर' की सीरीज का होता है।
पहले दो पार्ट्स की सफलता के बाद मेकर्स अब तीसरे सीजन के साथ हाजिर होने के लिए तैयार हैं। क्राइम और थ्रिलर कॉन्सेप्ट से भरपूर 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) में पहले दो सीजन से ज्यादा वायलेंस नजर आ सकता है। पिछले सीजन्स में कालीन भैया यानी कि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का जलवा पूरे शहर में देखने को मिला है। इस बार भी उनका जलवा कायम रहेगा।
लौट रहे हैं 'मुन्ना भैया'?
फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई है अमेजन प्राइम के पोस्ट ने, जिसके बाद यूजर्स 'मिर्जापुर 3' के शुरू होने का इंतजार बेसब्री से करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें मुन्ना भैया भौकाली स्टाइल में बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर पर उनका ही फेमस डायलॉग 'हिंदी फिलम के हीरो हैं हम। हमें कोई नहीं मार सकता' लिखा नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
पोस्ट ने बढ़ाई यूजर्स की एक्साइटमेंट
इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। एक ने लिखा, 'मिर्जापुर मुन्ना भैया के बिना अधूरा है।' एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'खुशी हुई देख कर कि मुन्ना भैया अमर हैं।' अगर ऐसा होता है, तो गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया की दुश्मनी देखने में और मजा आ सकता है।
खबरें और भी
'मिर्जापुर 3' कास्ट
सीजन 3 में मेन कास्ट के अलावा रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Maidaan' से 'Bade Miyan Chote Miyan' के चारों खाने चित्त करेंगे अजय देवगन, तगड़ी ओपनिंग के लिए फिल्म तैयार!