Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tu Zakhm Hai 2 Trailer: परवान चढ़ेगा विराज-काव्या का प्यार, इस दिन आ रहा गशमीर-डोनल की सीरीज का दूसरा सीजन

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 01:54 PM (IST)

    Tu Zakhm Hai Season 2 Trailer And Release Date पहला सीजन काफी सफल रहा था जो पिछले साल अक्टूबर में आया था। अब लगभग पांच महीने बाद इसका दूसरा सीजन स्ट्र ...और पढ़ें

    MX Player Web Series Tu Zakhm Hai Season 2 Trailer Release Date Out. Photo- Instagram
    MX Player Web Series Tu Zakhm Hai Season 2 Trailer Release Date Out. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज तू जख्म है के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक गैंगस्टर विराज त्रेहन और काव्या ग्रेवाल की इंटेंस प्रेम कहानी है। विराज के रोल में गशमीर महाजनी हैं तो काव्या का किरदार डोनल बिष्ट निभा रही हैं। अनिरुद्ध राजडेकर और नोएल स्मिथ ने सीरीज का निर्देशन किया है। दूसरे सीजन में 9 एपिसोड्स हैं, जो 23 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम कर दिये जाएंगे। 

    विराज को बदलेगा काव्या का प्यार

    वेब सीरीज के सीजन2 के ट्रेलर में विराज और काव्या के बीच विपरीत हालात में रोमांस फलते-फूलते दिखाया गया है। काव्या की संगत में आकर विराज के व्यवहार में बदलाव हो रहे हैं और उसका वो चेहरा सबके सामने आ रहा है, जो किसी ने पहले नहीं देखा। डोनल भी सब समझती है, मगर विराज के लिए अपनी भावनाएं रोक नहीं पातीं। हालांकि, इन दोनों की नजदीकियां कुछ लोगों को रास नहीं आ रही हैं और वो साजिशें रचते रहते हैं। 

    तू ज़ख्म है सीजन 2 में नेहल चुडासमा, परिणीता सेठ, जिनल जोशी, सचिन वर्मा, अपर्णा कुमार, उधव विज, सौरभ मान और अभिनव वर्मा भी अहम किरदारों में दिखायी देंगे। यह किरदार कहानी के मेन प्लॉट को सपोर्ट करेंगे और आगे बढ़ाएंगे। पहला सीजन पिछले साल अक्टूबर में आया था। 

    क्वाव्या-विराज के बीच दिखेगी कैमिस्ट्री

    गशमीर महाजनी ने दूसरे सीजन को लेकर कहा कि तू ज़ख्म है का दूसरा सीजन दर्शकों के लिए तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि इस बार विराज और काव्या की कैमिस्ट्री अलग स्तर पर जाने वाली है। गशमीर कहते हैं कि निजी तौर पर यह सफर संतोषजनक रहा है। डोनल बिष्ट ने कहा कि सीजन 2 में विराज और काव्या के बीच ड्रामा शुरू होते ही रिश्ता जन्म लेता हुआ दिखायी देगा। उम्मीद दर्शक पहले सीजन की तरह की इसका लुत्फ उठाएंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)

    इंस्पायर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने शो का निर्माण किया है। गशमीर हिंदी और मराठी सिनेमा के एक्टर हैं। अर्जुन कपूर की पानीपत गशमीर की पिछली हिंदी फिल्म है। टीवी पर भी उन्होंने लम्बे समय तक काम किया है। अनजान- स्पेशल क्राइम यूनिट्स में गशमीर ने एसीपी विक्रांत सिंघल का रोल निभाया था।

    सोनी लिव की वेब सीरीज श्रीकांत बशीर में उन्होंने एसओटी चीफ का रोल प्ले किया था। डोनल बिष्ट बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई थीं, मगर सफर ज्यादा लम्बा नहीं रहा। डोनर आठवें दिन एविक्ट हो गयी थीं। डोनल टीवी के साथ ओटीटी स्पेस में भी काफी सक्रिय हैं।