यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईशान खट्टर के साथ भूमि पेडनेकर के रोमांस के लिए हो जाइये तैयार, Netflix ने की The Royals की घोषणा
बी टाउन के एक्टर्स अब ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी रुख कर रहे हैं। अमेजन प्राइम डिज्नी प्लस हॉटस्टार सहित कई पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई धमाकेदार शो और फिल्में रिलीज होती हैं। अंग्रेजी से लेकर हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं तक में नेटफ्लिक्स पर कंटेंट का भंडार है और इस लिस्ट में एक और शो का नाम जुड़ गया है। मेकर्स ने ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर और साक्षी तंवर स्टारर 'द रॉयल्स' का उनाउंसमेंट किया है।
ये पहली बार है जब ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) रोमांस करते देखे जाएंगे। 'द रॉयल्स' के टीजर की शुरुआत ईशान खट्टर से होती है, जो प्रिंस चार्मिंग स्टाइल में दूल्हे के लिबास में हैं। इसके बाद फ्रेम में होती है भूमि पेडनेकर की एंट्री, जिनका ईशान खट्टर के साथ रोमांस इस सीरीज में देखने को मिलेगा।
'द रॉयल्स' की कास्ट अनाउंसमेंट
मेकर्स ने 'द रॉयल्स' की फिलहाल सिर्फ कास्ट अनाउंसमेंट की है। इसी के साथ कुछ बिहांड द सीन्स भी दिखाए गए हैं। रिलीज किए गए वीडियो में साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज की झलक देखने को मिली है। इस शो में रोमांस के साथ-साथ सपनों को साकार करने का जुनून, एम्बिशन को लेकर होने वाला क्लैश, वगैरह सब दिखाया जाएगा।
A royal feast for your eyes 👀 ✨
Announcing #TheRoyals, coming soon, only on Netflix 👑#TheRoyalsOnNetflix pic.twitter.com/cqs8w6KyV2
— Netflix India (@NetflixIndia) August 14, 2024
इस सीरीज की हेड तान्या बामी ने कहा, ''द रॉयल्स मॉर्डन डे रीगल रोमांस है, जिसमें एक से बढ़कर एक कास्ट रखी गई है। यह एक्साइटिंग कंटेपररी फेयरी टेल स्टोरी है, जिसमें हंसी के साथ-साथ कुछ तंज भी यूजर्स को देखने और सुनने को मिलेंगे। रंगिता और ईशिता नंदी के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करना मजेदार रहा। यह हमारा साथ में पहला प्रोजेक्ट है।
'द रॉयल्स' मॉर्डन डे रॉयल्टी को दर्शाता है, जिसकी डायरेक्टर प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना हैं। शो की रिलीज डेट की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।