Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Netflix पर मौजूद फिल्मों की इस लिस्ट में पहुंची अनिल कपूर-हर्षवर्धन की 'थार', ऑस्कर विजेता मूवीज शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM (GMT+05:30)

    Netflix Best Westerns थार का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया था। यह अनिल कपूर का होम प्रोडक्शन है जिसमें उन्होंने खुद पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया थ ...और पढ़ें

    थार के पोस्टर पर हर्षवर्धन, अनिल कपूर और सतीश कौशिक। फोटो- नेटफ्लिक्स
    थार के पोस्टर पर हर्षवर्धन, अनिल कपूर और सतीश कौशिक। फोटो- नेटफ्लिक्स

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर थार पिछले साल रिलीज हुई थी
    2. थार का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया था
    3. फिल्म में फातिमा सना शेख ने अहम किरदार निभाया था

    नई दिल्ली, जेएनएन। 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्म थार बेस्ट वेस्टर्न्स की लिस्ट में शामिल हुई है। इस लिस्ट में थार के साथ हॉलीवुड की कुछ ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में भी शामिल हैं। हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

    हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में बताया कि वेबसाइट कोलाइडर ने नेटफ्लिक्स पर मौजूद बेस्ट वेस्टर्न्स फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें थार को जगह दी गयी है। हर्ष ने आगे बताया-

    यह अकेली साउथ एशियन फिल्म है, जो इस लिस्ट में जगह बना सकी। हमने इंटरनेशनल मीडिया से भी इसको लेकर कोई बात नहीं की थी, उन्होंने खुद-ब-खुद फिल्म को चुना है। फिल्म की रिलीज के सालभर बाद भी यह सब हो रहा है।

    बदले की कहानी है थार

    थार का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया था। फिल्म की कहानी राजस्थान के रेगिस्तान थार के एक गांव में दिखायी गयी है। यह रिवेंज स्टोरी है, जिसमें हर्षवर्धन का किरदार अपनी पत्नी के साथ हुई बेरहमी का बदला लेने दिल्ली से गांव पहुंचता है और एंटीक डीलर के तौर पर रहता है। 

    यह भी पढ़ें: YRF Netflix Deal- यशराज और नेटफ्लिक्स के बीच मल्टीपल प्रोजेक्ट्स का करार, आमिर खान के बेटे का भी होगा डेब्यू

    अनिल कपूर ने सुरेखा सिंह नाम के इंस्पेक्टर का किरदार फिल्म में प्ले किया था। फातिमा सना शेख, जीतेंद्र जोशी, अक्षय ओबेरॉय, सतीश कौशिक भी अहम किरदारों में दिखाई दिये थे। 

    बेस्ट वेस्टर्न्स लिस्ट की बाकी फिल्में

    थार के अलावा जिन फिल्मों को चुना गया है, उनमें द पॉवर ऑफ द डॉग है, जो 2021 में रिलीज हुई थी। जेन कैम्पियन निर्देशित फिल्म में बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने लीड रोल निभाया था। 

    2020 में आयी द फरनेस भी इस लिस्ट में शामिल है। रोड्रिक मैक्के निर्देशित फिल्म में डेविड वेनहम, जे रायन और अहमद मालेक ने प्रमुख किरदार निभाये थे। 

    2022 में रिलीज हुई आरआइपीडी 2- राइ ऑफ द डैम्ड का निर्देशन पॉल लेडेन ने किया था। फिल्म में जेफ्री डोनोवन, रिचर्ड फ्लीशमैन और टिल्ली कीपर ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। बाकी फिल्में इस प्रकार हैं-

    यह भी पढे़ं: New OTT Movies and Series- ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने किया नई फिल्मों का एलान, लिस्ट में देखिए कौन-कौन शामिल?

    • द हाइवेमैन (The Highway Man)
    • कंट्रीट कॉऊब्वॉय (Concrete Cowboy)
    • मॉन्टफोर्ड- द चिकसॉ रैंचर (Montford- The Chickasaw Rancher)
    • लॉन्गमायर (Longmire)
    • काऊब्वॉय बेबप (Cowboy Bebop)
    • इन अ वैली ऑफ वायोलेंस (In A Valley Of Vilolence )
    • द किलर (The Killer)
    • द रिडिक्युलस 6 (The Ridiculous)
    • द हार्डर दे फॉल (The Harder They Fall)
    • गॉडलेस (Godless)
    • द हेटफुल एट (The Hateful Eight) 

    खबरें और भी