Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curry And Cyanide Trailer: सच्ची घटना से प्रेरित Netflix की 'करी और सायनाइड' डॉक्यूमेंट्री, रिलीज हुआ ट्रेलर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 04:31 PM (IST)

    Curry And Cyanide Documentary ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) अपनी वेब सीरीज और डाक्यूमेंट्री को लेकर काफी चर्चा में रहता है। आने वाले समय में न ...और पढ़ें

    रिलीज हुआ 'करी और सायनाइड' का ट्रेलर (Photo Credit-Instagram)
    रिलीज हुआ 'करी और सायनाइड' का ट्रेलर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'करी और सायनाइड' का ट्रेलर आया सामने
    2. कब रिलीज होगी 'करी और सायनाइड'
    3. क्राइम डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Curry And Cyanide Documentary Trailer Released: नेटफ्लिक्स वह फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो बेहतरीन कंटेंट वाली वेब सीरीज, फिल्में और डाक्यूमेंट्री के लिए काफी जाना जाता है। आने वाले समय में नेटफ्लिक्स पर सच्ची घटना से प्रेरित 'करी और सायनाइड' जैसी क्राइम डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जाएगी।

    इससे पहले मेकर्स की ओर से बुधवार को इस डाक्यूमेंट्री का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे।

    'करी और सायनाइड' का ट्रेलर आया सामने

    नेटफ्लिक्स की अपकमिंग डाक्यूमेंट्री 'करी और सायनाइड' का नाम बीते दिनों का चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस में भी इसको लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। इस बीच मेकर्स ने 13 दिसंबर को 'करी और सायनाइड' का लेटेस्ट रिलीज किया है, जो सस्पेंस से भरपूर है।

    डॉक्यूमेंट्री के इस ट्रेलर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस ट्रेलर में ये साफ देखा जा सकता है कि 'करी और सायनाइड' मर्डर मिस्ट्री डाक्यूमेंट्री है। दरअसल इसकी कहानी साल 2002 से लेकर 2016 के बीच हुए 6 लोगों की हत्या से ताल्लुक रखती है।

    इस मामले में आरोपी जॉली जोसेफ ने किस तरह से अपने परिवार के 6 लोगों को खतरनाक जहर सायनाइड की मदद से मौत के घाट उतारा, वो आपको 'करी और सायनाइड' में देखने को मिलेगा। ये दिल दहलाने वाली घटना भारत के केरल राज्य में हुई थी। 'करी और सायनाइड' का ये ट्रेलर आपको काफी रोमांचित करेगा।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी 'करी और सायनाइड'

    इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस नेटफ्लिक्स की 'करी और सायनाइड' डॉक्यूमेंट्री की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में गौर किया जाए 'करी और सायनाइड' की रिलीज डेट की तरफ तो आने वाले 22 दिसंबर को इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी। द जॉली जोसेफ केस से प्रेरित इस डॉक्यूमेंट्री को देखना फैंस के लिए बेहद दिलचस्प रह सकता है।

    ये भी पढे़ें- Animal Film: 'एनिमल' से हटाया गया रणबीर-बॉबी का किसिंग सीन, ओटीटी पर बिना कट के रिलीज होगी फिल्म!