Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Netflix की 'एक्सट्रैक्शन 2' के जवाब में प्राइम वीडियो की 'कंधार', थिएटर से OTT तक 'एक्शन ही एक्शन'

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 06:33 PM (IST)

    Extreaction2 VS Kandahar On OTT इस हफ्ते कई एक्शन फिल्में आ रही हैं। संयोग से सिनेमाघरों में भी एक्शन का जोर है। एक्स्ट्रैक्शन में जहां क्रिस हेम्सवर ...और पढ़ें

    Netflix Extraction 2 To Face Prime Video Kandahar. Photo- Instagram
    Netflix Extraction 2 To Face Prime Video Kandahar. Photo- Instagram

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में रिलीज होंगी आदिपुरुष और द फ्लैश
    2. नेटफ्लिक्स पर 16 जून को आ रही एक्सट्रैक्शन 2
    3. प्राइम वीडियो पर कंधार 16 जून को आ रही है

    नई दिल्ली, जेएनएन। Extraction 2 Action Movies On OTT Platforms:  एक्शन फिल्मों के शौकीनों की इस हफ्ते लॉटरी लग गयी है। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक जमकर एक्शन हो रहा है।

    विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद एक्शन फिल्मों के जरिए यह वीकेंड धमाकेदार बना सकते हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक कहां क्या आ रहा है। 

    सिनेमाघरों में आदिपुरुष और द फ्लैश

    आदिपुरुष

    सिनेमाघरों में शुक्रवार को इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल आदिपुरुष रिलीज हो रही है। वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस फिल्म में भगवान राम की कथा दिखायी जाएगी, जिसमें जमकर एक्शन होगा। ओम राउत ने फिल्म का निर्देशन किया है।

    • प्रभास भगवान राम के रोल में हैं, जबकि सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। कृति सेनन माता सीता और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में हैं। देवदत्त नागे हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।
    • फिल्म को लेकर काफी बज है और गुरुवार को दोपहर बाद तक हुई एडवांस टिकटों की बिक्री से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बड़ी ओपनिंग लेगी। 

    आदिपुरुष में राम और रावण का युद्ध फिल्म की हाइलाइट है। रामायण के कई वर्जन अब तक रिलीज हुए हैं, मगर इस फिल्म से उम्मीद है एक्शन अलग लेवल पर जाएगा। 

    द फ्लैश

    हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के द फ्लैश आ रही है, जो डीसी की सुपरहीरो फिल्म है। यह भी एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें एजरा मिलर टाइटल रोल में हैं। इस फिल्म में बैटमैन की कहानी को भी आगे बढ़ाया जाएगा। सुपरगर्ल का किरदार भी जोड़ा गया है। 

    ट्रांसफॉरमर्स- राइज ऑफ द बीस्ट्स

    पिछले हफ्ते रिलीज हुई ट्रासफॉरमर्स- राइज ऑफ द बीस्ट्स भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में जमी है। यह फिल्म भारत में अच्छा कारोबार कर रही है। 

    ओटीटी पर एक्सट्रैक्शन वर्सेज कंधार

    एक्सट्रैक्शन

    16 जून को नेटफ्लिक्स पर क्रिस हेम्सवर्थ की एक्सट्रैक्शन 2 रिलीज हो रही है। सैम हारग्रेव निर्देशित यह फिल्म हार्डकोर एक्शन फिल्म है, जिसमें क्रिस कुछ हैरतअंगेज एक्शन सीन करते दिखायी देंगे।

    • यह 2020 में आयी फिल्म का सीक्वल है। क्रिस अपने ब्लैक ऑप्स मर्सिनरी के किरदार को आगे बढ़ाएंगे। ईरानी एक्ट्रेस गुलशिफ्तेह फरहानी  फिल्म में फीमेल लीड में हैं। 

    कंधार

    प्राइम वीडियो पर 16 जून को कंधार आ रही है। इस फिल्म की कहानी कंधार में दिखायी गयी है, जहां अमेरिकी सेना के एक्शन को दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    • जेरार्ड बटलर लीड रोल में हैं, जबकि अली फजल एक खास भूमिका में नजर आएंगे। कंधार अमेरिका में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, मगर भारत में सीधे ओटीटी पर आ रही है। 

    डेस्परेट राइडर्स

    लायंसगेट प्ले पर डेस्परेट राइडर्स आ रही है। यह वेस्टर्न जॉनर की थ्रिलर फिल्म है। यह एक किडनैपर और किडनैप की गयी लड़की के बीच संबंधों की कहानी दिखाती है। 

    ये एक्शन फिल्में भी हैं विकल्प

    ब्लडी डैडी 

    जियो सिनेमा पर शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी देखी जा सकती है, जो एक्शन थ्रिलर है। अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म 9 जून को स्ट्रीम हो चुकी है। शाहिद फिल्म में इतना एक्शन पहली बार करते नजर आ रहे हैं।

    क्रीड 3

    9 जून को प्राइम वीडियो पर आयी क्रीड 3 भी एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन माइकल बी जॉर्डन ने किया है। फिल्म में उन्होंने ही लीड रोल भी निभाया है। यह बॉक्सिंग फिल्म है, जिसकी कहानी एडोनिस क्रीड के इर्द-गिर्द घूमती है।

    क्रीड की जिंदगी बढ़िया गुजर रही है, लेकिन बॉक्सिंग का उसका पूर्व साथी जेल काटने के बाद लौटता है, जिसके बाद क्रीड की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।