यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
YuYu Hakusho Web Series: दुनियाभर में क्यों तहलका मचा रही ये जापानी वेब सीरीज, आखिर क्या है खास?
Yu Yu Hakusho Web Series एनिमे किरदारों के दुनियाभर में काफी फैंस हैं। नेटफ्लिक्स की एनिमे लाइव एक्शन थ्रिलर सीरीज यु यु हाकुशो रिलीज के साथ ही चर्चा ...और पढ़ें

HighLights
- यु यु हाकुशो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है
- यह जापानी लाइव एक्शन थ्रिलर सीरीज है
- सीरीज की दुनियाभर में चर्चा हो रही है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yu Yu Hakusho Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कंटेंट को लेकर भाषाओं की सीमाओं को तोड़ा है। दुनिया की सभी प्रचलित भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं। कुछ वेब सीरीज और फिल्में मूल भाषा के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाती हैं। आपको याद होगा कि कोरियन सीरीज स्क्विड गेम ने दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।
अब कुछ उसी रास्ते पर जाती दिख रही है नेटफ्लिक्स की सीरीज यु यु हाकुशो, जो इसी हफ्ते रिलीज हुई है। यह लाइव एक्शन फैंटेसी सीरीज है। एनिमे और मनगा (Manga) के फैंस को यह सीरीज जरूर पसंद जाएगी। यु यु हाकुशो जापानी मनगा सीरीज योशीहिरो तोगाशी द्वारा लिखित और चित्रित है।
यह भी पढ़ें: Latest OTT Releases This Week- जापान, द फ्रीलांसर, व्यूहम... इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन की तगड़ी डोज
क्या है इस सीरीज की कहानी?
यु यु हाकुशो की कहानी में हम एक जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाे उरामेशी युसुके के कारनामों को देखते हैं। उसके जीवन में एक आश्चर्यजनक मोड़ आता है, जब वो एक बच्चे की जान बचाने का प्रयास करते समय एक कार से टकरा जाता है और मारा जाता है।
हालांकि, उसकी जर्नी यहीं समाप्त नहीं होती है। अपने निधन पर, युसुके को पता चला कि स्वर्ग या नर्क उसकी किस्मत में नहीं है। जैसे-जैसे कथानक सामने आता है, उसका सामना कोएनमा से होता है, जो युसुके के भाग्य को निर्धारित करने की शक्ति रखती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Christmas 2023 Movies- बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी आएगा मजा! कॉमेडी-थ्रिल से लबालब हैं ये क्रिसमस स्पेशल मूवीज
क्या है सीरीज की स्टार कास्ट?
यह सीरीज रोबोट कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित है और इसमें ताकुमी कितामुरा, शुहेई उएसुगी, जून शिसन और कनाटा होंगो जैसे सितारे हैं।
शो का निर्देशन शो सुकीकावा ने किया है। कजूताका साकामोतो इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। यु यु हाकुशो 14 दिसम्बर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। सीरीज अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज की गयी है। सीरीज में लगभग 45 मिनट के पांच एपिसोड्स हैं।