Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई 9.1 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, दिल छू लेगी अनोखी प्रेम कहानी

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 02:35 PM (IST)

    29 on OTT: सिनेमाघरों की रिलीज के ठीक एक महीने बाद ही फिल्म 29 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इस साल की बेस्ट रोमांटिक फिल्म है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आ गई 9.1 रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर आ गई 9.1 रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार 29 (Movie 29) अब ओटीटी पर आ गई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के ठीक एक महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

    8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 29 एक रोमांटिक ड्रामा है। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई हो, लेकिन इसने क्रिटिक्स की खूब वाहवाही बटोरी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है।

    ओटीटी पर रिलीज हुई 29

    कार्तिकेयन एस. लोकेश कनगराज निर्मित फिल्म 29 का निर्देशन और लेखन रत्ना कुमार (Rathna Kumar) ने किया है। फिल्म में विधु और प्रीति असरानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म अब पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है। 

    यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (29 on Netflix) पर आ गई है। फिल्म को आप तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं। 

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    यह भी पढ़ें- OTT पर Comedy Thriller का होगा धमाका, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है Jetlee मूवी

    क्या है 29 की कहानी?

    फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो 29 साल का है और जल्द ही 30 साल का होने जा रहा है, लेकिन अभी तक उसे अपनी पहचान हासिल नहीं हुई है। उलझी हुई जिंदगी और खुद के अस्तित्व की तलाश कर रहे शख्स की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी जिंदगी में एक मेहनती लड़की की एंट्री होती है।

    दर्शकों और क्रिटिक्स से तारीफ मिलने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हो पाई। महज 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल की सबसे टॉप रेटेड फिल्म है। इसे IMDb की तरफ से 9.1 की रेटिंग मिली है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा