Explainer: एक्शन में सबकी बाप निकली War Machine, ओटीटी पर ट्रेंडिंग में टॉपर बनी Netflix की नई फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की नई फिल्म वॉर मशीन इन दिनों एक्शन के मामले में चर्चा का नया विषय बन गई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई वॉर मशीन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
वॉर मशीन ने नेटफ्लिक्स पर किया कब्जा
टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हुई हॉलीवुड फिल्म
धमाकेदार है एलन रिचसन की नई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन फिल्मों के मामले में हमेशा से हॉलीवुड सिनेमा का दबदबा देखने को मिला है। इस मामले में अब नया नाम फिल्म वॉर मशीन का शामिल हो रहा है, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।
नेटफ्लिक्स पर आते ही वॉर मशीन ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है और ट्रेंडिंग में अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। अगर आपने अभी तक सुपरस्टार एलन रिचसन की इस एक्शन थ्रिलर को नहीं देखा है तो आप इसे हमारे एक्सप्लेनर लेंस के थ्रो जांच सकते हैं।
क्या है वॉर मशीन की कहानी?
फिल्म वॉर मशीन की कहानी एक 81 नाम के आर्मी के जवान की स्टोरी है, जो अमेरिका की फौज में शामिल होता है। एक युद्ध के दौरान उसका फौजी भाई मारा जाता है, जिसका सपना होता है कि वह अपने बड़े भाई (81) यूएसए की स्पेशल रेंजर आर्मी का सिपाही बने। ऐसे में अपने भाई का सपना पूरा करने के लिए वह जवान निकल पड़ता है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही छाई War Machine, 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म में 'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक एक्शन

लेकिन अंतिम रेखा को पार करने और रेंजर बनने के चक्कर में उस फौजी और उसके साथियों को अंतरिक्ष से आई एक बड़ी आफत का सामना करना पड़ता है, जिसके सामने इन सिपाहियों की एक नहीं चलती है। ऐसे में 81 उस मुसीबत से कैसे निपटता है, उसके लिए आपको एक्सप्लेनर नेटफ्लिक्स पर वॉर मशीन को देखना होगा।
एक्शन हिला देगा दिमाग
1 घंटा 49 मिनट की वॉर मशीन की रोमाचंक कहानी के साथ-साथ मूवी में मौजूद धमाकेदार एक्शन सीन्स आपका दिमाग हिलाकर रख देंगे। इस मूवी में कई एक्शन सीक्वंस ऐसे दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर आपके मुंह से जस्ट Wow ही निकलेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो अगर आपके सच में एक्शन थ्रिलर के दीवाने हैं तो आपको वॉर मशीन जरूर पसंद आएगी।

नेटफ्लिक्स पर बनी टॉपर
वॉर मशीन की लोकप्रियता और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर वॉर मशीन सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है। फिलहाल एलन रिचसन स्टारर ये मूवी की ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर चौथे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। बता दें कि भविष्य में इसका दूसरा भाग भी आएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।