विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netflix Top Movies: अंग्रेजी फिल्मों को पछाड़ बॉलीवुड ने ओटीटी पर किया कब्जा, 2024 में इन 6 मूवीज ने मारी बाजी

Published: Thu, 23 May 2024 05:13 PM (IST)

Netflix Top Movies नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कोई न कोई मूवी या वेब सीरीज रिलीज होती है। हालांकि कुछ फिल्मों ...और पढ़ें

इन बॉलीवुड फिल्मों ने नेटफ्लिक्स पर किया कब्जा/ फोटो- Imdb
इन बॉलीवुड फिल्मों ने नेटफ्लिक्स पर किया कब्जा/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर इन छह बॉलीवुड फिल्मों का कब्जा
  2. लापता लेडीज-एनिमल सहित इन छह फिल्मों ने हॉलीवुड मूवीज को छोड़ा पीछे
  3. 16 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर अब भी ट्रेंडिंग में है ये बॉलीवुड फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी का क्रेज दिन ब दिन दर्शकों के बीच में बढ़ता ही जा रहा है। घर में बोर हो रहे या फिर ऑफिस के काम से थोड़े ब्रेक के बीच लोग अपना मोबाइल खोलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज या फिल्म देखने बैठ जाते हैं।

हर हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म इस कोशिश में रहते हैं कि वह कुछ नया ऑडियंस को परोस सके। बड़ी से बड़ी हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड फिल्में भी सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की जाती हैं।

साल 2024 थिएटर में रिलीज हुईं कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस नहीं कर सकीं, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही उन्होंने जो कमाल किया, उसे देखकर सब हैरान हो गए।

19 मई तक सामने आए नेटफ्लिक्स के आंकड़ों के अनुसार, इस बार नेटफ्लिक्स पर लोगों ने हॉलीवुड और साउथ मूवीज नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्में देखीं वो भी एक या दो बार नहीं, बल्कि कई-कई बार। चलिए डालते हैं कौन सी फिल्म कितने हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर राज कर रही है।

लापता लेडीज (Laaptaa Ladies)

किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज भले ही बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी कमाई नहीं कर पाई हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो इस फिल्म ने हल्ला बोल दिया है। नेटफ्लिक्स पर जो भी इस फिल्म को जो भी देख रहा है, वह प्रशंसा किये बिना नहीं रह पा रहा है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases: कार्दशियन बहनें दिखाएंगी अपनी जिंदगी का असली नजारा, इस हफ्ते आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

फिल्म में प्रतिभा रांटा (जया), नितांशी गोयल (फूल कुमारी) और स्पर्श श्रीवास्तव (दीपक कुमार) के काम को काफी पसंद किया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पिछले 4 हफ्तों से टॉप पर बनी हुई है।

शैतान (Shaitaan)

अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर तो अपना काला जादू चलाया ही था, लेकिन नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म के बाद जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ये फिल्म पिछले तीन हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में है।

shaitaan

आर्टिकल-370 (Article 370)

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को हटाने के पीछे की वजह को विस्तार से बताती यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल-370' को थिएटर में दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस मूवी को बार-बार देखा जा रहा है।

पिछले 5 से ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और लोगों में मूवी का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पेज्ले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म दर्शकों को दे चुके हैं।

फाइटर ( Fighter)

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी पहली बार दर्शकों को फिल्म फाइटर में देखने को मिली। हालांकि, पठान की तरह 'फाइटर' का क्रेज न तो थिएटर में दर्शकों के बीच देखने को मिला और न ही ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई कर पाई। हालांकि, जब ये ओटीटी पर आई तो फिर छा ही गयी, क्योंकि नेटफ्लिक्स पर 9 हफ्तों तक फिल्म का क्रेज बना रहा।

एनिमल (Animal)

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने रणबीर कपूर के करियर की काया-पलट कर दी थी। ये फिल्म 'रामायण' एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। एक्शन ड्रामा मूवी में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने काम किया।

netflix top 10 movies

2023 की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर आते ही हड़कंप मचा दिया। ये फिल्म पिछले 16 हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर बनी हुई है और बार-बार देखी जा रही है। मूवी इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट में शामिल है।

अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila)

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलजीत ने अमर सिंह चमकीला और परिणीति ने अमर ज्योत कौर का किरदार निभाया था। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। इस फिल्म ने भी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 6 हफ्तों से ये मूवी नेटफ्लिक्स पर बनी हुई है।

टिल्लू स्क्वायर (Tillu Square)

तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'टिल्लू स्क्वायर ' को 29 मार्च 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ का बिजनेस किया था। थिएटर के बाद मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसने चार हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब राज किया।

डेयर (DeAR)

साउथ फिल्मों का क्रेज दर्शकों में बीतते सालों के साथ बढ़ता हुआ दिख रहा है। हाल ही में टिल्लू स्क्वैयर के अलावा तमिल फिल्म 'डेयर' को भी नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। पिछले चार हफ्तों से तीन हफ्तों से मूवी ने नेटफ्लिक्स पर अपनी पकड़ बनाई हुई है।

dear

मदर ऑफ द ब्राइड (Mother Of The Bride)

मदर ऑफ द ब्राइड अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है,जिसे मार्क वाटर्स ने निर्देशित किया था। नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म ने दो हफ्तों तक राज किया।

mother of the bride

मैडम वेब (Madame Web)

डकोटा जॉनसन और सिडनी स्वीनी स्टारर सुपरहीरो फिल्म 'मैडम वेब' भी इस वक्त नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिलहाल मूवी को नेटफ्लिक्स पर आए एक हफ्ता ही हुआ है।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Release: धमाकेदार होगा मई का ये हफ्ता, 'बाहुबली' की नई कहानी समेत रिलीज हो रहीं ये सीरीज और फिल्में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।