Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix Releases: 15 से 21 जून तक नेटफ्लिक्स पर धमाका, 10 सस्पेंस-कॉमेडी फिल्मों-सीरीज के साथ पूरा वीक होगा खास

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 07:14 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स पर 15 जून से लेकर 21 जून तक मनोरंजन का सिलसिला लगातार चलने वाला है, क्योंकि अगले हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। ...और पढ़ें

    15 से 21 जून तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    15 से 21 जून तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. 15 से 21 जून तक फिल्मों-सीरीज की बाढ़

    2. नेटफ्लिक्स पर अगले हफ्ते होगा ड्रामा-सस्पेंस

    3. एक दिन भी ऑडियंस को नहीं सताएगी बोरियत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स अगला वीक रिलीज हो, उससे पहले ही दर्शकों के मनोरंजन की पूरी तैयारी कर लेता है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की बोरियत न आए। 7 तारीख से लेकर 14 जून तक नेटफ्लिक्स पर क्या कुछ नया रिलीज होगा, ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। अब 15 जून से 21 जून तक की तैयारियां भी हो चुकी हैं। कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    ड्रिंकिंग बडीज (Drinking Buddies)

    साल 2013 में रिलीज हुई अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रिंकिंग बडीज' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। कहानी केट और ल्यूक की है, जो शिकागो की एक कंपनी में साथ काम करते हैं। एक साथ काम करने के दौरान उन्हें यह एहसास होता है कि वह एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं। अब इस एहसास के बाद उनके करंट रिलेशनशिप का क्या हाल होता है, यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।

    रिलीज डेट- 15 जून
    जॉनर -कॉमेडी

    drinking buddies

    पर्सी जैक्सन और ओलंपियन: द लाइटनिंग थीफ (Percy Jackson & the Olympians: The Lightning Thief)

    रिक रियोडर्न की पॉपुलर नॉवेल पर बनी 'पर्सी जैक्सन और ओलंपियन: द लाइटनिंग थीफ' एक फैंटेसी ड्रामा फिल्म है। डिस्लेक्सिया और एडीएचडी से पीड़ित पर्सी को अपनी जर्नी के दौरान यह पता लगता है कि वह एक अर्धदेव है। उस पर थंडरबोट चुराने का आरोप लगता है, जिससे देवताओं के बीच झगड़ा हो जाता है। अब वह कैसे इसे सुलझाएगा, यह कहानी में दिखाया जाएगा।

    रिलीज डेट- 15 जून
    जॉनर- फैमिली फैंटेसी ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 8 से 14 जून तक नहीं बैठ पाएंगे बिल्कुल भी फ्री, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज

    percy

    पर्सी जैक्सन: सी ऑफ मोंस्टर्स (Percy Jackson: Sea of Monsters)

    थालिया के बलिदान को सार्थक करने के लिए, पर्सी गोल्डन फ्लीस को ढूंढने के लिए राक्षसों की सागर यात्रा पर निकलने का निर्णय लेता है। 1 घंटे 16 मिनट की ये फिल्म भी साल 2013 में सिनेमाघरों में आई थी और अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लोगन लेर्मन, एलेक्जेंड्रा दादिरो मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट-15 जून
    जॉनर- फैंटेसी ड्रामा

    netflix releases

    अमेरिकाज स्वीटहार्ट्स: डलास काऊब्वॉय चीयरलीडर्स 3(AMERICA'S SWEETHEARTS: Dallas Cowboys Cheerleaders)

    नेटफ्लिक्स की फेमस डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'अमेरिकाज स्वीटहार्ट्स: डलास काऊब्वॉय चीयरलीडर्स' अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस सीजन की कहानी 2025 से 2026 के NFL सीजन के लिए चुनी जाने वाली चीयरलीडिंग टीम के सफर के बारे में है।

    रिलीज डेट- 16 जून
    जॉनर- डॉक्यूमेंट्री सीरीज

    american

    फनी पीपल(Funny People)

    साल 2009 में रिलीज हुई एक अमेरिकन ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक बेहद अमीर, मशहूर और सफल स्टैंड अप कॉमेडियन की कहानी है, जिसे यह पता चलता है कि उसे एक ऐसा कैंसर है, जिसका कोई ट्रीटमेंट नहीं है। उसके पास जीने के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। वह इस मुश्किल घड़ी से लड़ने का क्या हल निकालता है, फिल्म इस बारे में है।

    रिलीज डेट- 16 जून
    जॉनर- ब्लैक कॉमेडी ड्रामा

    funny people

    आंद्रे इज एन इडियट' (Andre Is an Idiot)

    साल 2025 में रिलीज हुई इस अमेरिकन ड्रामा फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था। आंद्रे इज एन इडियट के निर्देशन की कमान टोनी बेना ने संभाली थी। मूवी आंद्रे रिच्चियार्डि नाम के एक सनकी, खुशमिजाज और एडवरटाइजिंग फील्ड से जुड़े 50 साल के आदमी की कहानी है, जो उसकी लापरवाही की कहानी है।

    रिलीज डेट- 17 जून
    जॉनर- ब्लैक कॉमेडी बायोग्राफिकल ड्रामा

    netflix releases (1)

    आई विल फाइंड यू (I Will Find You)

    आई विल फाइंड यू नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली एक सस्पेंस थ्रिलर मिनी सीरीज है। जिसकी कहानी डेविड बरोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ही 3 साल के बेटे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है। हालांकि, ट्विस्ट तब आता है, जब डेविड की भाभी उससे जेल में मिलने आती हैं और बिल्कुल उसके बेटे की शक्ल का एक लड़का दिखाती हैं।

    रिलीज डेट- 18 जून
    जॉनर- सस्पेंस थ्रिलर

    netflix releases (2)

    कलर बुक (Color Book)

    कलर बुक साल 2024 में रिलीज हुई एक बेहद भावुक करने वाली अमेरिकी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी लकी नाम के पिता की है, जिसकी पति का कुछ समय पहले ही निधन हो हुआ है। वह अब अपने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बेटे अकेले पाल रहा है। अब यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, जिसमें विलियम कैटलेट ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    रिलीज डेट- 19 जून
    जॉनर- फैमिली ड्रामा

    netflix releases (3)

    ओएसिस (Oasis)

    ओएसिस एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक देश के सबसे आलीशान रिसॉर्ट की कहानी है, जहां अमीर फैमिली वेकेशन मनाने आती है। ओएसिस जगह उनके लिए बिल्कुल जन्नत की तरह है, लेकिन उनकी दुनिया तब उलट-पुलट हो जाती है, जब रहस्यमयी तरीके से एक युवा लड़की उस रिसॉर्ट से गायब हो जाती है।

    रिलीज डेट- 19 जून
    जॉनर- मिस्ट्री-सस्पेंस थ्रिलर

    oasis

    वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल (Voicemails for Isabelle)

    वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल की कहानी जिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सेन फ्रांसिस्को की रहने वाली है और बहन की मौत से गहरे सदमें में है। अपने इस दुःख से उबरने के लिए वह एक दिन अपनी मृत बहन को एक वॉइसमेल छोड़ती है, लेकिन उसका वह मेल एक स्ट्रेंजर के पास पहुंच जाता है।

    रिलीज डेट- 29 जून
    जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 1 से 7 जून तक रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज, ऑफिस में होगा 'रोमांस', 'मां-बहन' करेंगे क्राइम