यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Witcher Season 3 Trailer: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज का ट्रेलर आउट, जानें- कब से स्ट्रीम होगा तीसरा सीजन?
The Witcher Season 3 Trailer and Release Date द विचर एडवेंचर फैंटेसी सीरीज है जिसमें सुपरमैन फेम हैनरी कैविल मुख्य भूमिका निभाते हैं। इस सीरीज में हैन ...और पढ़ें

HighLights
- दो भागों में आएगा द विचर का दूसरा सीजन
- शुक्रवार को रिलीज हुआ द विचर का ट्रेलर
- द विचर में हेनरी कैविल का आखिरी सीजन
नई दिल्ली, जेएनएन। Netflix The Witcher Seson 3 Release Date: नेटफ्लिक्स की एडवेंचर फैंटेसी एक्शन सीरीज 'द विचर' का तीसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया। 'द विचर' नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है। तीसरे सीजन का फैंस इसलिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि शो में लीड एक्टर हेनरी कैविल को विदाई दी जाएगी।
कब रिलीज होगा द विचर का तीसरा सीजन?
द विचर का तीसरा सीजन दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। पहला भाग 29 जून और दूसरा 27 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है। पहले भाग में पांच और दूसरे भाग में तीन एपिसोड्स प्रसारित किया जाएंगे। शो में हेनरी जेराल्ट ऑफ रिविया (Geralt Of Rivia) का किरदार निभाते हैं, जो एक विचर और मॉन्स्टर हंटर है। विचर को जादुई शक्ति के जरिए एक इंसान से पॉवरफुल विचर बनाया गया है।

शो में आन्या चलोत्रा वेंजरबर्ग की येनेफर (Yenefer Of Vengerberg) के किरदार में हैं। फ्रेया एलन ने सिरी का रोल निभाया है। तीसरा सीजन सिरी की मैजिक शक्तियां, जेराल्ट से उसका कनेक्शन और बुरी ताकतों से जंग पर आधारित होगा। सीरीज को लॉरेन श्मिट हिसरिच ने क्रिएट किया है। यह आंद्रजेज सैप्कोव्स्की के नॉवल द विचर पर आधारित है।
The Witcher का पहला सीजन 2019 और दूसरा 2021 में आया था। दोनों सीजंस में आठ-आठ एपिसोड्स हैं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।

शो में आखिरी बार दिखेंगे हैनरी कैविल
यह हेनरी कैविल का आखिरी सीजन है और रिपोर्ट्स की मानें तो कैविल को इस सीजन में शानदार विदाई दी जाएगी। 2022 में हैनरी ने इसकी घोषणा की थी कि वो द विचर शो छोड़ रहे हैं। चौथे सीजन से हैनरी कैविल की जगह लियाम हेम्सवर्थ लेंगे, जो थॉर फेम अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के भाई हैं।
खबरें और भी
कौन हैं द विचर की 'येनेफर' आन्या चलोत्रा?
शो की फीमेल लीड आन्या चलोत्रा ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं। उनके पिता भारतीय और मां ब्रिटेन की थीं। आन्या ने 2018 में बीबीसी वन के शो वांडरलस्ट से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। उन्हें द विचर सीरीज में येनेफर का किरदार निभाकर बड़ी पहचान मिली। आन्या थिएटर में भी निरंतर सक्रिय हैं।