Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक रात, एक खतरनाक मिशन... OTT पर आ रही धांसू एक्शन मूवी, IMDb ने दी है 7.3 रेटिंग, दिल छू लेगी कहानी

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 01:19 PM (GMT+05:30)

    New Movie OTT Release ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती रहती है। जल्द ही एक नई फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है। 28 दिन पहले ही ...और पढ़ें

    नई एक्शन थ्रिलर मूवी ओटीटी पर होने वाली है रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नई एक्शन थ्रिलर मूवी ओटीटी पर होने वाली है रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ओटीटी पर आ रही है नई मलयालम मूवी
    2. एक्शन से भरपूर है फिल्म की कहानी
    3. 28 दिन पहले आई फिल्म को मिली 7.3 रेटिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी के दौर में दर्शकों के लिए मनोरंजन के साधन की कमी नहीं है। पहले जब ओटीटी नहीं थी, तब लोग फिल्म को सिनेमाघरों के बाद टीवी पर टेलीकास्ट किए जाने का इंतजार करते थे, लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब लोग इस इंतजार में होते हैं कि फिल्म बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी पर कब आ रही है। जल्द ही एक नई फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

    यह फिल्म है मलयालम सिनेमा की मूवी आजादी (Azadi)। 23 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई आजादी को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिव्यू मिला है। भले ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना पता चल गया है कि यह बड़े पर्दे से उतरकर ओटीटी पर कब आएगी।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    आजादी मूवी की कहानी एक महिला की है जिसे आजाद कराने के लिए उसका पति जमीन-आसमान एक कर लेता है। गर्भवती महिला पर आरोप लगता है कि उसने एक राजनीतिक नेता के बेटे की हत्या की है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। वह अपने बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती होती है तो उसका पति रघु उसे 24 घंटे के अंदर छुड़ाने की कोशिश में लग जाता है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही Must Watch बन गई साउथ की ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 43 मिनट तक सीट से हिलना होगा मुश्किल

    एक रात, एक जन्म और एक मिशन के साथ शुरू होता है अस्पताल में दमदार एक्शन। न्याय, बदला और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित फिल्म में महिला और उसका पति दुश्मनों से बचकर निकल पाते हैं या नहीं, कहानी इसी के बारे में है। 

    खबरें और भी

    ओटीटी पर कहां रिलीज होगी आजादी?

    बात करें इसकी ओटीटी रिलीज की तो अभी तक मेकर्स ने यह रिवील नहीं किया है कि आजादी कब ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। मगर किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, यह जानकारी दे दी गई है। यह मूवी मनोरमा मैक्स (OTT Manorama Max) पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून के आखिरी हफ्ते तक इसे रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में लाल, एबिन बीनो, श्रीनाथ भासी, सैजू कुरुप, वाणी विश्वनाथ और राजेश शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- साल 2025 की मोस्ट पॉपुलर फिल्म, S. S. Rajamouli भी हुए दीवाने, OTT पर मचा रही जबरदस्त भौकाल