OTT पर पलटेगा मनोरंजन का ट्रक, 'बीफ' की जंग से 'यूफोरिया' के ड्रामे तक; इस हफ्ते आ रहीं ये बड़ी सीरीज-फिल्में
New OTT Release This Week: अगर आपका वीकेंड बोरिंग जा रहा है तो इस हफ्ते आप ओटीटी पर आने वाली 10 से ज्यादा इन सीरीज और फिल्मों का मजा ले सकते हैं। देखि ...और पढ़ें

इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही हैं ये सीरीज और फिल्में

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर हफ्ते सिनेमाघरों में नई फिल्में आती हैं तो वही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नई सीरीज और फिल्मों की बौछार होती है। अब इस हफ्ते भी OTT पर नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं, जिनका इंतजार फैंस को लंबे वक्त से था, तो अपने लॉन्ग वीकेंड को शानदार बनाने के लिए आप भी जान लीजिए कि आखिर कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है।
बॉल्स अप (Balls Up): 15 अप्रैल से Prime Video पर
इस हफ्ते सबसे पहले आपकी बिंज वॉच लिस्ट में नाम आना चाहिए बॉल्स अप (Balls Up) का। जी हां, मार्क वॉह्लबर्ग और पॉल वाल्टर हाउसर की बॉल्स अप एक शानदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मार्क और पॉल वॉल्टर ने ब्रैड और एलिजा की भूमिका निभाई है, जो एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं।
दोनों को यकीन है कि ये फीफा वर्ल्ड कपल (Fifa World Cup) के दौरान एक कंडोम स्पॉन्सरशिप को पिच करके अपने करियर को और ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। हालांकि इस घोटाले में फंसने के बाद कैसे दोनों की मुश्किलें खड़ी होती है, यही फिल्म में दिखा गया है। बॉल्स अप (Balls Up) प्राइम वीडियो पर 15 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।
फेक प्रोफाइल सीजन 3: 15 अप्रैल से Netflix पर
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है, फेक प्रोफाइल सीजन 3 (Fake Profile season 3) ने। इस बार के सीजन में कैमिला (Carolina Miranda) की कहानी और घातक हुई है, जो अब सिर्फ पीड़ित नहीं, बल्कि पुलिस की सबसे बड़ी संदिग्ध भी है। इस बार यह कहानी प्रतिशोध, झूठ और जानलेवा खेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कोई उसके पुराने डेटिंग प्रोफाइल का इस्तेमाल कर पुरुषों को फंसाकर मार रहा है।
खबरें और भी
कैमिला, मिगुएल (Rodolfo Salas) के साथ अपने हनीमून पर है और सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है, तभी करोड़पतियों की एक रहस्यमयी जोड़ी उनकी जिंदगी में आकर सब बर्बाद कर देती है। मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब एंजेला (Manuela González ) जेल से बाहर आती है और सिर्फ इसलिए ताकि वो कैमिला की जिंदगी तबाह कर सके। आपको बता दें कि यह इस बार का आखिरी सीजन है और इसमें 10 एपिसोड होंगे।
मार्गो गॉट मनी ट्रबल्स: 15 अप्रैल से Apple TV पर
2024 में रूफी थोर्प के मशहूर उपन्यास पर बनी सीरीज 'मार्गो गॉट मनी ट्रबल्स' (Margo's Got Money Troubles) भी 15 अप्रैल को रिलीज हो गई है। इस कहानी, मार्गो मिलेट (Elle Fanning) के इर्द-गिर्द घूमती है। 20 साल की मार्गो कॉलेज छोड़ चुकी है और एक बच्चे की मां है।
अपने इंग्लिश प्रोफेसर (Michael Angarano) के साथ अफेयर और फिर अनचाही प्रेगनेंसी के बाद वो अब पैसों के लिए मोहताज हो चुकी है। तंगी से निकलने के लिए वह 'OnlyFans' का सहारा लेती है। जहा वो अपने पिता जिंक्स (Nick Offerman) से कोचिंग लेती है। इसके बाद उसके पिता उसके साथ रहने आ जाते हैं, क्योंकि पहले से दोनों के रिश्ते खराब थे। इसके बाद जो ड्रामा होता है, वही सीरीज में दिखाया गया है। 15 अप्रैल को एप्पल टीवी पर रिलीज हो गई है।
यूफोरिया सीजन 3: 15 अप्रैल से Jio Hotstar पर
यूफोरिया (Euphoria Season 3) का मोस्ट अवेटेड तीसरा और आखिरी सीजन आखिरकार रिलीज हो गया है। Euphoria का तीसरा सीजन यूएस में 12 अप्रैल को HBO पर रिलीज हुआ है तो वहीं भारत में ये 15 अप्रैल को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज हुआ है। इस नए सीजन में कई जाने-पहचाने चेहरे वापस आ रहे हैं।
जेंडाया (Zendaya) के साथ-साथ, सिडनी स्वीनी (Sydney Sweeney), जैकब एलोर्डी (Jacob Elordi), एलेक्सा डेमी (Alexa Demie) और हंटर शेफर (Hunter Schafer) जैसे कलाकार भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीजन में कुल आठ एपिसोड होंगे, जो हर हफ्ते रिलीज किए जाएंगे; इसका फिनाले 31 मई को स्ट्रीम होगा।
टोस्टर (Toaster): 15 अप्रैल से Netflix पर
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की एक्शन कॉमेडी फिल्म टोस्टर (Toaster On Netflix) भी 15 अप्रैल को रिलीज हो गई है। यह कहानी रमाकांत की है, जिसकी कंजूसी की सनक एक जानलेवा मोड़ ले लेती है। जब रमाकांत एक नए शादीशुदा जोड़े को एक महंगा टोस्टर गिफ्ट करता है और बाद में उनकी शादी टूट जाती है, तो उसके सिर पर उस टोस्टर को वापस पाने का जुनून सवार हो जाता है।
वह इसे वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। छोटी सी बात से शुरू हुआ यह पड़ोसियों का झगड़ा देखते ही देखते खतरनाक हादसों, अनजाने में हुए कत्ल और अंडरवर्ल्ड के चक्करों में बदल जाता है। यही सब फिल्म में दिखाया गया है।
बीफ सीजन 2 (Beef Season 2): 16 अप्रैल से Netfxlix पर
बीफ (BEEF) सीजन 2 भी इस हफ्ते दस्तक दे रहा है। बीफ एक एंथोलॉजी सीरीज के रूप में नई कहानी और नए कलाकारों के साथ वापस आ गई है। कहानी एक कंट्री क्लब पर केंद्रित है। ऑस्कर आइजैक (Oscar Isaac) और कैरी मलिगन (Carey Mulligan) के किरदारों का नाम जोश और लिंडसे है। मतलब एक ऐसा अमीर शादीशुदा जोड़ा जिसकी टूटती शादी अब एक तमाशा बन चुकी है।
उनके इस ड्रामे को उनके जेन-जी (Gen Z) कर्मचारी, ऑस्टिन (Charles Melton) और एशले (Cailee Spaeny) करीब से देख रहे हैं। क्लब के अरबपति मालिक (Youn Yuh-jung) की नजरों में खुद को ऊपर उठाने के लिए ये दोनों जोड़े एक-दूसरे के खिलाफ दिमागी जंग छेड़ देते हैं।
खेल अब सिर्फ नौकरी बचाने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समाज में पूरी तरह बर्बाद करने का बन चुका है। इसी बीच इसमें कई ट्विस्ट एंड टर्न्स भी नजर आते हैं और यही इस सीरीज में इस बार दिखेगा, जो इसे और दिलचस्प बनाएगा। क्रिएटर ली सुंग जिन की अवॉर्ड-विनिंग सीरीज 16 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फुल स्विंग सीजन 4: 16 अप्रैल से Netflix पर
इस हफ्ते मशहूर स्पोर्ट्स डॉक्यू-सीरीज फुल स्विंग (Full Swing Season 4) भी अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ रही है। गोल्फ के इतिहास को एक बार फिर से नए सीजन में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। इस बार सीजन 4 में कुछ नया दिखाने की कोशिश की जा रही है।
नया सीजन दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के सफर को दिखाता है, जिसमें मूलरूप से फोकस इस बार कॉर्पोरेट ऑफिसों की बहस नहीं बल्कि 2025 के सीजन के बड़े ड्रामे पर है। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से खेल में बने रहने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।
180: 17 अप्रैल से Netflix पर
अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस हफ्ते 180 आपके लिए ट्रीट साबित होगी। इस साउथ अफ्रीकी थ्रिलर फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पल भर में किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। कहानी 'जैक' (Prince Grootboom) की है, जो एक साधारण पिता है।
उसकी दुनिया तब तबाह होती है जब सड़क पर हुई एक मामूली झड़प हिंसक मोड़ ले लेती है और उसका बेटा जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगता है। इसके बाद जैक की जिंदगी में 180 डिग्री बदलाव आता है। कैसे फिर वो बेटे को न्याय दिलाता है। फिल्म में कई और स्टार्स भी हैं और यह फिल्म अब 17 अप्रैल से नेटफ्लिस पर स्ट्रीम होने जा रही है।
इसके अलावा नेटफ्लिक्स की एनीमे सीरीज 'डैंडेलियन' (Dandelion) भी इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आ रही है। 16 अप्रैल 2026 को ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं Ronaldinho: The One and Only नेटफ्लिक्स की एक 3-भाग की डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो 16 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। यह डॉक्यूमेंट्री सीरी दुनिया के चहेते फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गाउचो के फर्श से अर्श तक पहुंचने के सफर और उनकी निजी जिंदगी की अनकही कहानियों को दिखाती है।
इसके अलावा A Gorilla Story: Told by David Attenborough' भी 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स रिलीज होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री है। ऑस्कर विजेता जेम्स रीड (My Octopus Teacher) के निर्देशन और लियोनार्डो डिकैप्रियो के प्रोडक्शन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री 'पाब्लो ग्रुप' की कहानी दिखाती है, जो उसी मशहूर गोरिल्ला की अगली पीढ़ियां हैं।
वहीं Alpha Males season 5 और रूममेट्स (Roommates) भी नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल को दस्तक दे रही है। इसके अलावा विजय वर्मा की मटका किंग 17 अप्रैल को Aamazon Prime Video पर रिलीज हो रही है। वहीं तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' (Assi) भी 17 अप्रैल को ही थिएटर्स के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।