यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppenheimer से पहले देख डालिए क्रिस्टोफर नोलन की ये टॉप फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं उपलब्ध
Christopher Nolan Movies On OTT क्राइम थ्रिलर फिल्मों के लिए दुनियाभर में विख्यात निर्देशनक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर 21 जुलाई को सिनेमाघरों ...और पढ़ें

HighLights
- रिलीज होने वाली है क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर
- बैटमैन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन
- नोलन की कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी हैं मौजूद
नई दिल्ली, जेएनएन। Christopher Nolan Movies On OTT: हॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर इस हफ्ते दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। भारत में भी फिल्म बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में उतारी जाएगी और इसको लेकर खूब चर्चा भी है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी अच्छी है। 'ओपेनहाइमर' की रिलीज से पहले आपको क्रिस्टोफर नोलन की कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
इंटरस्टेलर (Intersteller)
यह फिल्म भविष्य पर आधारित है। कहानी में ऐसा दौर दिखाया गया है, जिसमें पृथ्वी पर जीवन खत्म होने वाला है। इसके बाद एक किसान और पूर्व पायलट को अंतरिक्ष में इंसानों के रहने लायक नया ग्रह खोजने के लिए भेजा जाता है। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स पर 31 जुलाई तक उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर फिल्म रेंटल प्लान के तहत मौजूद है।
द डार्क नाइट (The Dark Night)
गॉर्डन, डेंट और बैटमैन गोथम शहर से गुंडागर्दी खत्म करने की ठान लेते हैं, लेकिन यह चीज कुछ लोगों को पसंद नहीं आती और वे बैटमैन को मारने की योजना बनाते हैं। इसके लिए वे एक मनोरोगी आपराधिक मास्टरमाइंड जोकर को हायर करते हैं। डायरेक्टर नोलन की यह फिल्म दर्शकों ने काफी पसंद की थी।
- प्लेटफॉर्म: जिओ सिनेमा
मीमेंटो (Memento)
साल 2000 में आई यह फिल्म संस्पेंस और थ्रिल से भरपूर थी। इस फिल्म में ऐसे आदमी की कहानी है, जिसकी मेमोरी मात्रा 15 मिनट में वाइप हो जाती है। वह अपनी पत्नी के हत्यारों से बदला लेने के लिए अपने पूरे शरीर पर उसका नाम और जरूरी जानकारियां गुदवा लेता है, तब जाकर उसे ये याद रहता है कि उसकी पत्नी की हत्या हुआ थी। आमिर खान की फिल्म 'गजनी' इसी का रीमेक थी।
खबरें और भी
- प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम
द प्रेस्टीज (The Prestige)
साल 2006 में आई इस फिल्म में दो दोस्तों की कहानी है, जो बाद में जानी दुश्मन बन जाते हैं। पेशे से वो दोनों जादूगर होते हैं। जादू की दुनिया में उन्हें खूब फेम मिलती है, लेकिन इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। इस फिल्म को कई सारे अवार्ड्स भी मिले थे।
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
इंसेप्शन (Inception)
साल 2010 में आई फिल्म 'इंसेप्शन' को दुनियाभर में पसंद किया गया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को 4 ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो दूसरों के सपनों में जाकर अपने काम की चीजें चुराता है। तभी उसे एक मिशन दिया जाता है, जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है।
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
टेनेट (Tenet)
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म दिसंबर 2020 में आई थी। इसमें एक ऐसे ऑफिसर की कहानी है, जो अपने देश को ऐसे लोगों से बचाता है, जिनके पास आधुनिक तकनीकों से लैस हथियार होते हैं। गलत हाथों में जाने के कारण देशभर के लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। डिम्पल कपाड़िया इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आयी थीं। उनका यह हॉलीवुड डेब्यू था।
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स