Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर 1 घंटे 40 मिनट की Comedy Film का दबदबा, आते ही टॉपर निकली 1800 करोड़ी मूवी

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:38 PM (IST)

    OTT प्लेटफॉर्म पर नई कॉमेडी फिल्म (Comedy Film) आई है जिसने टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ...और पढ़ें

    OTT पर कॉमेडी फिल्म का दबदबा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    OTT पर कॉमेडी फिल्म का दबदबा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में छाई फिल्म

    2. कॉमेडी फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

    3. इंडिया में खूब देखी जा रही है कॉमेडी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते दर्जनों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। हालांकि, बहुत कम ही हैं जो टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर पाते हैं। इन दिनों ओटीटी पर एक फिल्म आई है जिसने दर्शकों का मनोरंजन करके ऐसा दिल जीता कि अब टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में ही जमकर बैठ गई है।

    यह कॉमेडी ड्रामा पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बच्चे-बच्चे को इंप्रेस कर दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रही और अब ओटीटी पर तहलका मचा रही है। मात्र 24 घंटे में ही इस फिल्म ने टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है।

    फिल्म को मिली है दमदार रेटिंग

    तीन महीने बाद सिनेमाघरों से उतरकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 1 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। फिल्म को IMDb ने भी 6.7 रेटिंग दी है।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा गोट (GOAT)। इस एनिमेटेड फिल्म को कोलंबिया पिक्चर्स, सोनी पिक्चर्स एनिमेशन, यूनिनिमस मीडिया और मॉडर्न मैजिक ने प्रोड्यूस किया है। टायरी डिलिहे निर्देशित फिल्म में केलेब मैकलॉघलिन (विल), गैब्रिएल यूनियन, आरोन पियरे, निकोला कफलान, डेविड हार्बर जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

    खबरें और भी

    GOAT

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी विल नाम के एक छोटे गोट के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे प्रो खिलाड़ियों के साथ जुड़कर 'रोरबॉल' खेलने का एक ऐसा मौका मिलता है जो जिंदगी में सिर्फ एक बार आता है। यह एक हाई-इंटेंसिटी और फुल कॉन्टैक्ट स्पॉर्ट है जिस पर दुनिया के सबसे तेज और सबसे खूंखार जानवरों का दबदबा है। अपने साथियों की हंसी का पात्र बनने के बाद विल इस खेल में क्रांति लाने और यह साबित करने का पक्का इरादा कर लेता है कि छोटे भी कमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म, OTT की नंबर-1 Comedy Drama दिमाग को कर देगी रिफ्रेश

    GOAT Movie

    ओटीटी पर छा गई फिल्म

    GOAT तीन महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म सफल साबित हुई। इसने दुनियाभर में तकरीबन 1,847 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब बड़े पर्दे से हटकर यह फिल्म 24 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म रिलीज के 24 घंटे के अंदर ही टॉप 10 लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गई है। फिल्म को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर Comedy Thriller का होगा धमाका, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है Jetlee मूवी