यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OTT Friday Release: इस वीकेंड ओटीटी पर एक्शन, रोमांस और बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का, देखिए फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट
OTT Friday Release 27th May इस हफ्ते ओटीटी पर हर तरह के जॉनर का मसाला मौजूद है। एक्शन रोमांस ड्रामा बोल्डनेस में लिपटी सीरीज और फिल्में आ रही हैं। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में इस शुक्रवार (27 मई) आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक रिलीज हो रही है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी फिल्में आ रही हैं, जो पिछले महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। अगर दर्शक इन फिल्मों को थिएटर्स में देखने से चूक गये हों तो अब ओटीटी पर अपनी सुविधा के अनुसार फिल्में देख सकते हैं।
हालांकि, इस वीकेंड आपको तय करना मुश्किल होगा कि पहले क्या देखें और क्या छोड़ें, क्योंकि कई दिलचस्प वेब सीरीज भी रिलीज होने जा रही हैं। चलिए, आपको पूरी लिस्ट बताते हैं, फिर आप तय कीजिए कि क्या विंज वॉच करना है और क्या होल्ड पर रखना है।
अमेजन प्राइम वीडियो पर हीरोपंती 2 आ रही है। प्राइम वीडियो पर नया कंटेंट आम तौर पर मध्यरात्रि को स्ट्रीम किया जाता है, मगर कई बार तय समय से कुछ घंटे पहले भी स्ट्रीम कर दिया जाता है तो आज मध्यरात्रि तक नजर रखिए। अहमद खान निर्देशित हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम किरदार निभाये हैं।
View this post on Instagram
जी5 पर जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिज और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म अटैक पार्ट-1 आ रही है। फिल्म में जॉन तकनीकी रूप से विकसित सोल्जर के किरदार में हैं, जो किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। लक्ष्यराज आनंद ने निर्देशन किया है। यह फिल्म पहली अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
एमएक्स प्लेयर पर शुक्रवार को दिल्ली खबर शो स्ट्रीम किया जा रहा है। इसकी कहानी कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स पर आधारित है, जो कत्ल के मामले में फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है कातिल को बेनकाब करने का सिलसिला। इस शो में कई हॉट दृश्यों की भरमार है। शो का ट्रेलर नीचे देखा जा सकता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सोनी लिव पर निर्मल पाठक की घर वापसी शो स्ट्रीम किया जा रहा है। इस सीरीज की कहानी बिहार के कस्बे में सेट है। शो राहुल पांडेय ने लिखा है और सतीश नायर के साथ मिलकर निर्देशित भी किया है। निर्मल पाठक की घर वापसी में वैभव तत्ववादी, अलका अमीन, विनीत कुमार, पंकज झा, आकाश मखीजा, कुमार सौरभ, गरिमा सिंह और इशिता गांगुली अहम किरदारों में हैं। पंकज हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज पंचायत 2 में अपने किरदार के लिए चर्चा में रहे हैं।
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स की चर्चित और लोकप्रिय सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के चौथे सीजन का पहला वॉल्यूम भी शुक्रवार को स्ट्रीम किया जा रहा है। दूसरा वॉल्यूम पहली जुलाई को आएगा। इस शो में विनोना रायडर, डेविड हार्बर, मिली बॉबी ब्राउन, फिन वुल्फहार्ड आदि अहम किरदारों में नजर आते हैं।
View this post on Instagram
लायंसगेट प्ले पर कनवर्सेशन विद फ्रेंड्स सीरीज आ रही है, जो 2017 में इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। 12 एपिसोड्स की सीरीज में एलिसन ओलिवर, साशा लेन, जो ऑल्विन और जेमिमा किरके अहम किरदारों में नजर आएंगे।
इनके अलावा...
अमेजन प्राइम वीडियो पर केजीएफ चैप्टर 2 अर्ली एक्सेस रेंटल स्कीम के तहत उपलब्ध है। अगर अभी तक नहीं देख सकते हैं तो इस वीकेंड पर प्लान बना सकते हैं।
23 मई को नेटफ्लिक्स पर तुलसीदास जूनियर स्ट्रीम की जा चुकी है। फिल्म में संजय दत्त और राजीव कपूर मुख्य किरदारों में हैं। आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म का निर्माण किया है। स्वर्गीय राजीव कपूर की यह आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के साथ उन्होंने कई सालों बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की थी, मगर रिलीज से पहले ही चल बसे। इस स्पोर्ट्स फिल्म की कहानी स्नूकर पर आधारित है, जिसमें एक बच्चा अपने पिता का सम्मान वापस पाने के लिए चैम्पियनशिप हासिल करना चाहता है।
25 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्टार वॉर्स के किरदार ओबी-वेन केनोबी पर आधारित सीरीज आ चुकी है। स्टार वॉर्स के तीसरे एपिसोड रिवेंज ऑफ द सिथ के 10 साल बाद की घटनाएं इस शो में दिखायी गयी हैं। सीरीज का निर्देशन देबोराह चो ने जोबी हैरोल्ड के साथ मिलकर किया है। एवान मैकग्रेगर टाइटल रोल निभा रहे हैं।