3 सीजन, 29 एपिसोड... 8 साल पुरानी वो धाकड़ सीरीज जिसने UP-बिहार में मचाया था भौकाल; हर किरदार है दमदार
8 साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज ने ऐसा भौकाल मचाया कि दर्शक हर किरदार, डायलॉग्स और सीन्स पर सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए।
-1792861279796_m.webp)
ओटीटी पर 8 सालों से राज कर रही सीरीज
HighLights
2018 में आई सीरीज ने भारत में ओटीटी का क्रेज शुरू किया
डार्क थ्रिलर और दमदार किरदारों से यूपी-बिहार में छाई सीरीज
तीन सीजन और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी किया राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो भारत की पहली वेब सीरीज 2014 में 'पर्मानेंट रूममेट्स' आई थी लेकिन इसके बाद कई सीरीज आईं जिसने ऑडियंस को अपनी ओर खींच लिया। इनमें से एक सीरीज 2018 में आई थी।
हल्की-फुल्की कॉमेडी से हटकर यह वेब सीरीज डार्क, थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस से भरी थी। सीरीज में बोल्ड सीन्स और गाली-गलौज भर-भरकर दिखाए गए थे। सीरीज का हर डायलॉग वायरल हो गया। किरदार मशहूर हो गए। उनका भौकाल, उनका ऑरा दिलों में बस गया।
8 सालों से ओटीटी पर है राज
इस सीरीज के तीन सीजंस आए और तीनों सुपरहिट रहे। यह सीरीज पिछले 8 सालों से ओटीटी पर राज कर रही है। फिल्म का क्रेज इतना तगड़ा था कि मेकर्स को तीन सीजन के बाद एक फिल्म भी लानी पड़ी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आप समझ गए होगे कि हम किस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं। यह सीरीज है 'मिर्जापुर' (Mirzapur Series)।
बनी ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आया था। जब यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई तो यह यूपी-बिहार में देसी अंदाज और डायलॉग्स के लिए छा गई। यह सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के बाद सबसे पॉपुलर सीरीज बन गई।

घर-घर में मशहूर हुए किरदार
मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर और लखनऊ जैसे शहरों में शूट हुई सीरीज में दमदार किरदार थे। सभी किरदार पॉपुलर हो गए और डायलॉग्स लोगों को रट गए। पहले सीजन में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू), दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया), विक्रांत मैसी (बबलू), रसिका दुग्गल (बीना), श्वेता त्रिपाठी (गोलू), कुलभूषण खरबंदा (बाऊजी), श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) जैसे किरदार अहम भूमिकाओं में थे।
सीरीज से जुड़ गई थी ऑडियंस
इसके बाद शो में विजय वर्मा, ईशा तलवार, अमित सियाल और मेघना मलिक जैसे कलाकार भी शो का हिस्सा बने। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद साल 2020 में दूसरा सीजन आया और फिर 2024 में तीसरे सीजन ने ओटीटी पर कब्जा किया। तीसरे सीजन में मुन्ना भैया (दिव्येंदु) के न होने पर ऑडियंस उदास हो गई थी। इससे पता चलता है कि ऑडियंस इस सीरीज से किस कदर जुड़ी थी।

मिर्जापुर द मूवी भी हुई हिट
इसी साल 4 सितंबर को मिर्जापुर सीरीज को मिर्जापुर द मूवी के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया जिसमें मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु समेत पुराने किरदार भी नजर आए थे जो दूसरे या तीसरे सीजन में नहीं दिखे थे। साथ ही कई नए कलाकार भी नजर आए। सीरीज की तरह फिल्म को भी दर्शकों ने सराहा और यह बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।