विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 एपिसोड में मिलता हॉरर और सस्पेंस का डबलडोज, OTT पर मस्ट वॉच निकली साउथ की ये वेब सीरीज

Published: Thu, 17 Apr 2025 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2025 09:37 PM (IST)

वेब सीरीज की दुनिया में सस्पेंस थ्रिलर का बोलाबाला काफी देखने को मिलता है। ओटीटी पर ज्यादातर सिनेप्रेमी ऐसे थ्रिलर ...और पढ़ें

ओटीटी की मस्ट वॉच सीरीज (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
ओटीटी की मस्ट वॉच सीरीज (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. ओटीटी पर खूब पॉपुलर है ये सीरीज
  2. आईएमडीबी से मिली है शानदार रेटिंग
  3. माइथोलॉजिकल थ्रिलर के तौर पर हुई सफल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर मनोरंजन का अलग ही मजा मिलता है। आपको ऑनलाइन अलग-अलग जॉनर की शानदार सीरीज और मूवीज भी देखने को मिल जाती हैं। इस मामले में साउथ सिनेमा का दबदबा काफी देखने को मिलता है और ओटीटी पर आपको एक से एक बढ़कर साउथ थ्रिलर देखने को मिलेंगे।

आज हम आपको एक ऐसी माइथोलॉजिकल, हॉरर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जाती है। खास बात ये है कि इस तमिल सीरीज को 7.2 की धुआंधार रेटिंग भी मिली है। आइए जानते हैं कि वह वेब सीरीज कौन सी है। 

ओटीटी पर खूब देखी गई ये सीरीज

बहुत कम बार ऐसा होता है कि माइथोलॉजिकल, हॉरर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज का मेलजोल देखने को मिलता है। दक्षिण भारतीय सिनेमा एक वेब सीरीज में ये सब खूब देखने को मिलता है, जिसकी वजह से ये खास भी है। बीते साल इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है।

ये भी पढ़ें- Friday Releases: थिएटर्स से लेकर OTT तक, शुक्रवार बनेगा एंटरटेनमेंट का महावार, रिलीज होंगी नई ये मूवीज-सीरीज

आपको बता दें कि ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि साई धनशिखा स्टारर सीरीज ऐंधम वेधम (Aindham Vedham) है। इस तमिल भाषा की वेब सीरीज को ओटीटी पर दर्शकों ने खूब पसंद किया। शानदार कहानी और एक्टिंग के दम पर ऐंधम वेधम हर किसी की फेवरेट मानी जाती है। 8 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज का कंटेंट आपको काफी हैरान करेगा और माइथोलॉजिकल-साइंस फिक्शन थ्रिलर के तौर पर ये असरदार नजर आती है।

गौर किया जाए ऐंधम वेधम के ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ तो आप इस मूवी को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर तमिल, तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में आनंद ले सकते हैं। अगर इस लेख को पढ़ने के बाद भी आपके जहन में ऐंधम वेधम को देखने की जिज्ञासा जाग गई है तो इसे आप अभी स्ट्रीम कर सकते हैं। 

क्या है ऐंधम वेधम की कहानी?

स सीरीज की कहानी एक अनु नाम की मॉर्डन लड़की के अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए वाराणसी जाती है। वाराणसी की यात्रा के दौरान अनु की मुलाकात एक रहस्यमय शख्स के साथ होती है, जो उसको एक प्राचीन अवशेष थमा देता है। जिसे उसे तमिलनाडु के एक पुजारी को देने के लिए कहता है। इसके बाद पूरी सीरीज का असली खेल शुरू होता है जो 8 एपिसोड तक जारी रहता है। कुल मिलाकर अंत तक ये सीरीज आपको बांधे रखती हैं। 

ये भी पढ़ें- ये नहीं देखा तो क्या देखा! सस्पेंस की बाप है ये फिल्म, 7 करोड़ की लागत में किया था बमफाड़ कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।