Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Release 2025: एक्शन-ड्रामा से भरपूर होगा नया साल, 2025 में आ रहीं मच अवेटेड सीरीज और मूवीज

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 11:35 AM (IST)

    Upcoming OTT Release 2025 ये साल गुजरने वाला है और कुछ दिन बाद नया साल 2025 आने वाले है। इसके साथ ही ओटीटी पर कई शानदार वेब सीरीज और मूवीज भी रिलीज की ...और पढ़ें

    ओटीटी 2025 में आएंगी ये सीरीज-मूवीज (Photo Credit- Jagran)
    ओटीटी 2025 में आएंगी ये सीरीज-मूवीज (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. 2025 में ओटीटी पर होगा धमाल
    2. रिलीज होंगी ये सीरीज और मूवीज
    3. इस वेब सीरीज से होगी शुरुआत

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Upcoming Release 2025: नए साल 2025 के आने में बहुत कम समय बाकी रह गया है। हर कोई न्यू ईयर का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। सिनेमा जगत के लिहाज से आने वाला साल और भी खास रहने वाला है, क्योंकि बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई मच अवेटेड वेब सीरीज और मूवीज को 2025 में ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    आइए इस लेख में अगले साल ओटीटी पर रिलीज होनी वाली अपकमिंग सीरीज और फिल्मों की लिस्ट को डिटेल्स में चेक करते हैं। 

    डॉन्ट डाई (Don't Die)

    अमेरिका मशहूर बिजनेसमैन ब्रॉयन जॉनसन के जीवन पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री फिल्म डॉन्ट डाई- मैन हू वांट लाइव फोरएवर लेकर आ रहा है। जिसे नए साल 2025 के पहले दिन यानी 1 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

    पाताल लोक 2 (Paatal Lok 2)

    साल 2020 में एक तरफ जब देश कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन था। उस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज पाताल लोक को रिलीज किया गया। जयदीप अहलावत स्टारर इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन अब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स की तरफ से इसकी घोषणा कर दी है, माना जा रहा है कि 2025 जनवरी में इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। 

    नाइट एजेंट सीजन 2 (Night Agent 2)

    हॉलीवुड सुुपरस्टार पीटर सदरलैंड स्टारर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज नाइट एजेंट का दूसरा सीजन रिलीज के रेडी है। मेकर्स की तरफ से हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा भी की गई है। 23 जनवरी 2025 को नाइट एजेंट 2 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Friday Release: इस बार OTT और थिएटर में आएगा मनोरंजन का तूफान, मिस किया तो हो सकता है पछतावा

    ठुकरा के मेरा प्यार 2 (Thukra Ke Mera Pyaar 2)

    2024 के अंत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्पेशल वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। धवन ठाकुर और संचिता दास स्टारर इस सीरीज का सीजन 2 नए साल में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 

    द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3)

    निर्देशक राज एंड डीके की जोड़ी ने वेब सीरीज द फैमिली मैन के जरिए ओटीटी पर फैंस का दिल बखूबी जीता है। मनोज बाजपेयी स्टारर इस सीरीज के अब तक दो सीजन सामने आए हैं और दोनों ही सफल रहे हैं। नए साल में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर सिनेप्रेमियो को द फैमिली सीजन 3 की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है।

    प्रीतम पेडरो (Pritam Pedro)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी वेब सीरीज की दुनिया में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विक्रांत मैसी और अरशद वारसी स्टारर उनकी ये क्राइम थ्रिलर सीरीज 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जा सकती है। 

    स्ट्रेंजर्स थिंग्स 5 (Strangers Things 5)

    हॉलीवुड की पॉपुलर वेब सीरीज स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स की तरफ से कर दी गई है। फैंटेसी दुनिया का आखिरी चैप्टर 2025 में अक्टूबर या नवंबर महीने में रिलीज किया जा सकता है। इस सीरीज का फाइनल सीजन का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    द ट्रायल्स सीजन 2 (The TrialS 2)

    बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल की कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज द ट्रायल्स ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। नए साल 2025 में इस सीरीज का दूसरा सीजन आ सकता है। हालांकि, इस पर अभी कोई खास अपडेट नहीं आया है। इस सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। 

    स्टारडम (Stardom) 

    मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान के लाडले आर्यन खान 2025 में फिल्मी दुनिया में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली वेब सीरीज स्टारडम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।  

    मटका (Matka King)

    एक्टर विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज मटका किंग का नाम काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। नए साल में इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।

    डब्बा कार्टल (Dabba Cartal)

    शबाना आजमी, शालिनी पांडे, ज्योतिका और गजराव स्टारर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज डब्बा कार्टल को 2025 में नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में नशीले पदार्थ के तस्करी का मुद्दा दिखाया जाएगा। 

    पुष्पा 2 (Pushpa 2)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है। लेकिन थिएटर्स से उतरने के तुरंत बाद ये फिल्म 2025 मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। जिसका एलान नए साल में किया जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' कब ओटीटी पर हो रही रिलीज? मेकर्स ने लगा दी मुहर