यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OTT Release: ओटीटी पर फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा दशहरा, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-वेब सीरीज
OTT Release On Dussehra फेस्टिव सीजन में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मूवीज रिलीज का सिलसिला जारी रहता है। एंटरटेनमेंट के डोज को दोगुन ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीटी पर भी लगेगा फिल्मों का मेला
- दशहरा के फेस्टिवल पर घर बैठे देंगे ये मूवीज
- वेब सीरीज के जरिए भी मजेदार होगा वीकेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Release This Week: लोगों को घर पर बैठे-बैठे ही अब पूरा का पूरा मनोरंजन मोबाइल पर मिलता है। एक बार पैसा खर्च और पूरे महीने का एंटरटेनमेंट। हर सप्ताह की तरह इस वीकेंड भी ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज की रिलीज का सिलसिला जारी रहने वाला है। लेकिन इस बार दशहरा (OTT Release On Dussehra) को मद्देनजर रखते हुए मनोरंजन के तौर पर बड़े पर्दे पर दो महीने पहले रिलीज होने वाली मूवीज और कई वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग की जाएगी।
इस आधार पर इस लेख में आइए उन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जो इस वीक ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है या फिर ऑनलाइन स्ट्रीम हो गई है।
दशहरा के अवसर पर ओटीटी पर होगा धमाका
अक्सर देखा जाता है कि फेस्टिव सीजन के आधार पर सिनेमाघरों में बड़ी-बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाता है। ठीक इसी तरह ओटीटी के बढ़ते चलन के आधार पर ऑनलाइन भी कई लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज की स्ट्रीम की जाती रहती है।
ये भी पढ़ें- दिमाग की नसें खोल देंगी ये टॉप-5 K-Drama वेब सीरीज, थ्रिल ऐसा कि एक सेकंड के लिए भी नहीं हटेगी नजर

फोटो क्रेडिट- एक्स हैंडल
दशहरा के मौके पर भी ऐसा होता हुआ नजर आने वाला है, क्योंकि 12 अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व से पहले ही ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज का कारवां शुरू हो गया है।
आइए जानते हैं कि फेस्टिवल के अवसर पर कौन-कौन सी फिल्में ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं। इन फिल्मों में कुछ आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स अक्षय कुमार से लेकर श्रद्धा कपूर और जॉन की मूवीज भी हैं, तो चलिए फटाफट एक नजर डाल लीजिए कहीं आपसे कुछ मिस न हो जाए।
लेटेस्ट ओटीटी रिलीज की लिस्ट
| नाम | फिल्म/वेब सीरीज | रिलीज डेट | ओटीटी प्लेटफॉर्म |
| खेल खेल में | फिल्म | 10 अक्टूबर | नेटफ्लिक्स |
| वेदा | फिल्म | 10 अक्टूबर | जी5 |
| स्त्री 2 | फिल्म | 11 अक्टूबर | प्राइम वीडियो |
| लॉनली प्लेनेट | फिल्म | 11 अक्टूबर | नेटफ्लिक्स |
| रात जवान है | वेब सीरीज | 11 अक्टूबर | सोनी लिव |
| पूलमैन | फिल्म | 11 अक्टूबर | लॉयंसगेट प्ले |
| वाजहाई | फिल्म | 11 अक्टूबर | डिज्नी प्लस हॉटस्टार |
| सरफिरा | फिल्म | 11 अक्टूबर | डिज्नी प्लस हॉटस्टार |
| मथू वदलारा | फिल्म | 11 अक्टूबर | नेटफ्लिक्स |
ध्यान देने वाली बात ये है कि ये मूवीज हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनका आनंद आप ओटीटी पर आसानी से उठा सकते हैं। बता दें कि स्त्री 2 प्राइम वीडियो पर रेंट फॉर्मेट से हटकर सब्सक्रिप्शन के तौर पर फ्री में स्ट्रीम हो रही है।