विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Releases This Week: इस हफ्ते लौट रहे हैं 'कोटा फैक्ट्री' के 'जीतू भैया', 'अरनमनई 4' भी ओटीटी पर देगी दस्तक

Published: Sun, 16 Jun 2024 04:44 PM (IST)

नेटफ्लिक्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार सहित ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर हर बार की तरह इस वीक भी कई मनोरंजक कंटेट ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो और फिल्में
ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो और फिल्में

HighLights

  1. ओटीटी पर इस वीक रिलीज होंगे कई धमाकेदार शो
  2. तमन्ना भाटिया की 'अरनमनई 4' देगी दस्तक
  3. कोरियन शो भी रिलीज के लिए तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Releases This Week: मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी वर्ल्ड पर इस हफ्ते ढेर सारा कंटेंट रिलीज होने के लिए तैयार है। जिन शो और फिल्मों का लोगों को लंबे समय से इंतजार है, वह फाइनली इस हफ्ते रिलीज हो रहे हैं। इस वीक ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म पर 'जीतू भैया' एक बार फिर टीजर बनकर लौटेंगे। यानी 'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन इसी हफ्ते रिलीज होने वाला है। 

इसी के साथ ओटीटी पर इस वीक हॉरर-कॉमेडी से लेकर ड्रामा जोन के कई शो और फिल्में रिलीज होंगी। इनमें तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) की फिल्म के साथ ही इंग्लिश ड्रामा जॉनर से भी कई फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

हाउस ऑफ ड्रैगन: सीजन 2

'हाउस ऑफ द ड्रैगन' को जॉर्ज आरआर मार्टिन के उपन्यास 'फायर एंड ब्लड' से लिया गया है।' इस सीजन की कहानी किंग वाइसर्स की डेथ के बाद से दिखाई जाएगी। 

कहां देखें- जियो सिनेमा

रिलीज डेट- 17 जून

एजेंट्स ऑफ मिस्ट्री

ओटीटी की लेटेस्ट रिलीज में शामिल 'एजेंट्स ऑफ मिस्ट्री' मिस्ट्री स्टोरी है। इस शो में कुछ इन्वेस्टिगेटर्स को एक मिस्टिरियस टास्क को सॉल्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है। यह थ्रिलर और सस्पेंस से भरा शो है।

कहां देखें - नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 18 जून

आउटस्टैंडिंग: ए कॉमेडी रिव्युलेशन

ये शो LGBTQIA+ कम्युनिटी और ऐसे ही संगीन मुद्दे को उठाती हुई डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। यह शो उन्हें पसंद आ सकता है, जिन्हें साइंस से लगाव हो।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 19 जून

लव इज ब्लाइंड: 4

'लव इज ब्लाइंड' के पहले तीन सीजन हिट रहे हैं। चौथे सीजन में नए चेहरों के साथ कहानी दिखाई जाएगी। शो उन लोगों के बारे में है, जो प्यार को अपनी जिंदगी में एक मौका देना चाहते हैं। इस रोमांटिक शो को देखने के लिए एक्साइटेड फैंस तीन दिन का और इंतजार करना होगा।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 19 जून

कोटा फैक्ट्री: 3

राजस्थान के कोटा में नीट/जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों को 'जीतू भैया' (Jitendra Kumar) परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। इस वेब सीरीज में स्टूडेंट वैभव पांडे की जर्नी दिखाई जाएगी, जो आईआईटी क्रैक करना चाहता है। लेकिन उसके सामने कई चुनौतियां होती हैं।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 20 जून

अरनमनई 4

साउथ सिनेमा से आई तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की 'अरनमनई 4' हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। मूल रूप से तमिल भाषी इस मूवी को टिकट विंडो पर अच्छा रिस्पांस मिला। 

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 21 जून

माय नेम इज गैब्रियल

कोरियन वेब सीरीज देखने के शौकीन 'माय नेम इज गैब्रियल' को देख एंटरटेन हो सकते हैं। ये शो चार सेलिब्रिटीज के बारे में है, जिन्हें एआई गैब्रियल अपने वश में कर लेती है। 72 घंटों तक ये चारों स्टार्स एक आम इंसान की लाइफ जीने पर मजबूर हैं।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 21 जून

गैंग्स ऑफ गैलिसिया

इस शो की कहानी एना नाम की लॉयर के इर्दगिर्द घूमती है, जो कैमबैडोज में सेटल होने के लिए आती है। जब ड्रग डीलर की नजर उस पर पड़ती है, तो इसके बाद उसकी लाइफ में बहुत कुछ ऐसा होता है, जो उसने नहीं सोचा होता।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 21 जून

राइजिंग इम्पैक्ट

'राइजिंग इम्पैक्ट' एनिमेटेड सीरीज है। इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो गोल्फ खेलने का शौकीन है और इसी में अपना करियर बनाना चाहता है।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 22 जून

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का ये वीडियो देखा आपने? कंटेस्टेंट्स के एलान से पहले सामने आई शूटिंग की झलक, फैंस एक्साइटेड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।