Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT South Movies in Hindi: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ये साउथ फिल्में देखीं या नहीं? अब ओटीटी पर है मौका

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 09:15 PM (GMT+05:30)

    OTT South Movies in Hindi दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और हिंदी बेल्ट में काफी चर्चित रहीं। ये फिल्में ओटीट ...और पढ़ें

    OTT South Movies in Hindi Veer Simha Reddy Thunivu. Photo- Instagram
    OTT South Movies in Hindi Veer Simha Reddy Thunivu. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्मों के दर्शकों की संख्या में पिछले कुछ वक्त से इताफा हुआ है। इन फिल्मों को पूरे भारत मे देखा जा रहा है और हिंदी बेल्ट में भी इनका इंतजार रहता है। ओटीटी के प्रचार-प्रसार के साथ साउथ सिनेमा को काफी अहमियत मिली है और साउथ फिल्में इन प्लेटफॉर्म्स पर आने के साथ ही छा जाती हैं। यहां हम ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप देखना चाहेंगे।

    वीर सिम्हा रेड्डी

    मूल रूप से तेलुगु में बनी वीर सिम्हा रेड्डी का निर्देशन गोपीचंद मेलिनेनी ने किया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह फिल्म 23 फरवरी को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। बालकृष्ण ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। यह एक्शन फिल्म है। यह 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

    थुनिवु 

    अजीत कुमार स्टार तमिल फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है। यह तमिल और तेलुगु के साथ हिंदी में भी देखी जा सकती है। थुनिवु हाइस्ट फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। 

    धमाका

    रवि तेजा स्टारर तेलुगु फिल्म धमाका नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। हालांकि, यह तेलुगु में ही स्ट्रीम की गयी है, मगर हिंदी और अंग्रेजी सबटाइटल्स दिये गये हैं। 

    रांगी

    तृषा कृष्णन स्टारर रांगी तमिल फिल्म है। यह तमिल और तेलुगु में ही उपलब्ध है। हिंदी दर्शकों को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि, अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ फिल्म देखी जा सकती है।

    सीता रामम 

    तेलुगु फिल्म सीता रामम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में उपलब्ध है। दुल्कर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म लव स्टोरी है। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की टॉप 10 फिल्मों में शामिल है। यह पीरियड फिल्म है और सभी किरदारों ने उम्र का सफर तय किया है।

    खबरें और भी

    द रिटर्न ऑफ अभिमन्यु

    विशाल निर्देशित यह 2018 की फिल्म है, मगर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। विशाल फौजी के किरदार में हैं। यह साइबर क्राइम की कहानी है।

    यशोदा

    सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म यशोदा प्राइम पर हिंदी में उपलब्ध है। यह पिछले साल नवम्बर में रिलीज हुई थी। यशोदा सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सामंथा ने एक सरोगेट मदर का रोल निभाया था। अपनी बहन की सर्जरी के लिए उसे पैसे की जरूरत होती है। इसलिए वो सरोगेट मदर बनती है, मगर जब वो सरोगेसी सेंटर पहुंचती है तो वहां कोई और ही गोरखधंधा चल रहा होता है।