Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Movies: 'अकेली' हीरोइन ने जब विपरीत हालात में दिखाया दम, रोमांच से भरी हैं ओटीटी पर मौजूद ये फिल्में

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 02:00 PM (GMT+05:30)

    OTT Survival Thriller Movies अकेली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में नुशरत भरूचा ने लीड रोल निभाया है। यह एक लड़की की कहानी है जो इराक में ...और पढ़ें

    अकेली सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। ओटीटी पर मौजूद हैं सरवाइवल थ्रिलर फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम
    अकेली सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। ओटीटी पर मौजूद हैं सरवाइवल थ्रिलर फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नुशरत भरुचा की फिल्म अकेली सिनेमाघरों में रिलीज हुई है
    2. ओटीटी पर कई सरवाइवल थ्रिलर मौजूद हैं, जिनमें एनएच 10 भी है
    3. जाह्नवी कपूर की मिली भी दिलचस्प सरवाइवल थ्रिलर है

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज समय-समय पर महिला चरित्रों की बनी-बनाई छवि को तोड़ती रही हैं।फिल्मों में कहानियों के बदलाव के साथ महिला किरदार सशक्त होते रहे हैं।

    अस्सी और नब्बे के दौर में हेमा मालिनी, रेखा, श्रीदेवी समेत कई एक्ट्रेसेज ने ऐसे किरदार निभाये, जो पुरुषों पर भारी पड़ते थे। मौजूदा दौर में कई एक्ट्रेसेज ऐसे दमदार किरदारों में नजर आ रही हैं, जो हर तरह की मुश्किल परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हैं।

    नुशरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' इसी सिलसिसे को आगे बढ़ाती है। इसकी कहानी 2014 में इराक के मोसुल में आइएसआइएस के कब्जे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। एक भारतीय महिला युद्ध के दौरान इराक में फंस जाती है और फिर बचकर निकलती है। अकेली सरवाइवल ड्रामा है। पिछले कुछ सालों में महिला किरदारों को केंद्र में रखकर ऐसे सरवाइवल ड्रामा बनाने का चलन बढ़ा है। 

    मिली (2022)

    जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली एक बेहतरीन सरवाइवल थ्रिलर है, जो एक लड़की के विपरीत हालात में जिंदा रहने के जज्बे को दिखाती है।

    वास्तविक घटनाओं से प्रेरित 'मिली' की कहानी के केंद्र में मिली है, जो गलती से फ्रीजर में बंद हो जाती है और फिर बचने के लिए वो क्या कोशिशें करती है, यह फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म आप Netflix पर देखी जा सकती है। जाह्नवी कपूर ने फिल्म में बेहतरीन काम किया। 

    गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020)

    2020 में रिलीज हुई गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, भारतीय वायु सेना में पहली महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। फिल्म कारगिल युद्ध के दौरान गुंजन की बहादुरी को दिखाती है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। मिमी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गुंजन के पिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी Netflix पर उपलब्ध है। 

    खबरें और भी

    राजी (2018)

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी राजी सहमत (आलिया भट्ट) की कहानी है, जो देश के लिए जासूस बनकर पाकिस्तानी जाती है। यह किरदार उस जज्बे की मिसाल है, जब एक साधारण लड़की अपने जज्बे की खातिर ऐसा काम कर गुजरती है, जो उसकी क्षमताओं के हिसाब से काफी बड़ा होता है।

    दुश्मनों के बीच सहमत किस तरह सरवाइव करती है और इस दौरान कैसे भावनात्मक उतार-चढ़ाव से जूझती है, राजी इसे बखूबी दिखाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। 

    नीरजा (2016)

    सोनम कपूर की नीरजा 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 के हाइजैक की सच्ची घटना पर बनी है। यह फिल्म एक साहसी फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की हिम्मत को दिखाती है, जिन्होंने मुश्किल हालात में यात्रियों की जान बचाई थी।

    नीरजा की बहादुरी की कहानी इस फिल्म में साफ तौर से देखने को मिल जाती है। वहीं, सोनम कपूर द्वारा 'नीरजा' के किरदार को निभाना उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। यह फिल्म Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

    एनएच 10 (2015)

    अनुष्का शर्मा की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच 10' भी बेहतरीन सर्वाइवल फिल्मों में से एक है। एक रात की कहानी में अनुष्का ने 'मीरा' नाम का किरदार निभाया था। यह एक ऐसे कपल की कहानी है, जो सड़क यात्रा के दौरान हिंसक घटना का शिकार हो जाता है।

    फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है अनुष्का का किरदार जबरदस्त रूप से बदलता है। एक साधारण महिला से लेकर एक मजबूत और निडर महिला में बदलती है। यह फिल्म आप 'zee5' पर देख सकते हैं।