विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT फिल्म में मौजूद सड़क पर गलत यू टर्न और मौत के खेल की कहानी, 2 घंटे 8 मिनट का थ्रिलर कंपा देगा रूह

Published: Wed, 28 May 2025 02:46 PM (IST)

OTT Top South Thriller ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यूं तो एक से बढ़कर एक साउथ सिनेमा की मूवीज और वेब सीरीज ...और पढ़ें

ओटीटी पर टॉप की साउथ मूवी (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
ओटीटी पर टॉप की साउथ मूवी (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. ओटीटी की मस्ट वॉच साउथ फिल्म
  2. सुपरनेचुलर थ्रिलर के आगे फेल बाकी सब
  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की फिल्मों और वेब सीरीज का बोलबाला थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक देखने को मिलता है। समय-समय पर टॉलीवुड की तरफ से हर एक जॉनर की एक से एक बेहतरीन कंटेंट वाली मूवीज का निर्माण किया जाता रहा है। इस आधार पर आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी साउथ सुपरनेचुलर थ्रिलर फिल्म की जानकारी लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपकी रूह को कंपा के रख देगी। 

2 घंटे 8 मिनट की इस साउथ मूवी में सस्पेंस, रोमांच और हॉरर का तड़का भरपूर मात्रा में मौजूद है। आइए जानते हैं कि यहां किस फिल्म के बारे में चर्चा हो रही है और ओटीटी पर ये कहां मौजूद है। 

साउथ की टॉप सुपरनेचुरल थ्रिलर

7 साल पहले साउथ सिनेमा की इस शानदार पेशकश को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी क्राइम जर्निलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सूबे की एक सड़क पर हो रहे एक्सीडेंट्स पर स्टोरी कवर रही है। तभी अचानक उसके जीवन में एक बड़ा मोड़ आता है और एक शख्स के मर्डर के इल्जाम में वह फंसती हुई नजर आती है। 

ये भी पढ़ें- 6 साल पुरानी सीरीज OTT पर निकली Most Watched, 10 एपिसोड में छिपी है खुफिया थ्रिल स्टोरी

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

लेकिन जैसी ही वह महिला पत्रकार पुलिस अपनी स्टोरी और रोड पर गलत तरीके यू टर्न लेन से हो रही दुर्घटनाओं को जिक्र करती है, तो प्रशासन भी सन्न रह जाता है। इसके बाद कहानी में और कई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ जाते हैं, जो मूवी का रोमांच और अधिक बढ़ा देते हैं। अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात 2018 में सिनेमाघरों रिलीज होने वाली साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म यू टर्न (U Turn) के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

फोटो क्रेडिट- IMDB

यह शानदार सुपरनेचुलर थ्रिलर आपको मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर हिंदी भाषा में आसानी से देखने को मिल जाएगी। फिल्म की सक्सेस का अंदाजा आप आईएमडीबी की तरफ से मिली इसे 6.9 की पॉजिटिव रेटिंग के जरिए लगा सकते हैं। 

बॉलीवुड बना चुका है रीमेक

सामंथा रुथ प्रभु स्टारर यू टर्न मूल रूप से तेलुगु भाषा की फिल्म है। जिसको हिंदी भाषा में भी रीमेक किया जा चुका है। बी टाउन एक्ट्रेस आलिया एफ ने बॉलीवुड की यू टर्न में अहम भूमिका अदा की है। ये फिल्म 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा चुकी है। 

ये भी पढ़ें- OTT Crime Thriller: मरने का इंतजार कर रहा था पूरा गांव, फिर 'अय्याश बाप' की कहानी में हुआ कांड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।