Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Web Series And Movies: 'हड्डी' से 'जेलर' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज की रहेगी धूम

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 02:11 PM (IST)

    OTT Web Series And Movies ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं जिनमें एक्शन रोमांच और फैंटेसी का जबरदस्त मेल है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई ...और पढ़ें

    इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज और फिल्में। Photo- Instagram
    इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज और फिल्में। Photo- Instagram

    HighLights

    1. ओटीटी पर इस हफ्ते वेब सीरीज और फिल्मों की लम्बी कतार है
    2. अंग्रेजी के मुकाबले हिंदी और दूसरी भाषाओं का कंटेंट कम है
    3. हफ्ते की नई रिलीज और सबसे बड़ी हाइलाइट हड्डी फिल्म है

    नई दिल्ली, जेएनएन। सितम्बर के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में जहां शाह रुख खान की फिल्म जवान की धूम मचने वाली है, वहीं ओटीटी स्पेस में भी कई फिल्में और सीरीज मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं। इनमें हिंदी के साथ अंग्रेजी की भी कंटेंट शामिल है। 

    कुछ बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज के अगले सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी भी इसी हफ्ते आएगी। 

    सिक्सटी नाइन द सीरीज (6ixtynin9 The Series)

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 6 सितम्बर, 2023

    भाषा: थाइ, अंग्रेजी डब

    लकी गाय (Lucky Guy)

    प्लेटफॉर्म: अमेजन मिनीटीवी

    रिलीज डेट: 6 सितंबर, 2023

    भाषा: हिंदी

    यह शो कहानी है एक लड़के 'लकी' की, जिसका किरदार निभा रहे हैं 'स्वैगर शर्मा'। कैसे सितारे और एक जादुई लॉकेट किसी के लक यानी अच्छे भाग्य का कारण बनता है और कैसे यही उसके भाग्य के लिए चुनौती पैदा कर देता है, कुछ इसी विषय में है इसकी कहानी। 

    यह भी पढ़ें: Teacher's Day 2023: एजुकेशन पर बनी सीरीज, इंजीनियरिंग से लेकर CA और IAS की तैयारी करते दिखे स्टूडेंट्स

    द लिटिल मरमेड (The Little Mermaid)

    प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    रिलीज डेट: 6 सितंबर, 2023

    भाषा: इंग्लिश, हिन्दी

    सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब फिल्म 'द लिटिल मरमेड' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। दुनिया भर में 500 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी यह फिल्म एक मरमेड राजकुमारी की कहानी है, जो जिज्ञासु, साहसी और जिद्दी जलपरी है। 

    आई एम ग्रूट 2

    प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    रिलीज डेट: 6 सितंबर, 2023

    भाषा: इंग्लिश, हिंदी डब

    गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी फिल्मों के लोकप्रिय किरदार ग्रूट की जिंदगी पर बनी सीरीज का दूसरा सीजन बुधवार को रिलीज हो रहा है। बेबी ग्रूट की डबिंगचर्चित एक्टर विन डील ने की है। 

    स्काउट्स ऑनर 

    (Scout's Honor: The Secret Files of the Boy Scouts of America)

    रिलीज डेट: 6 सितम्बर, 2023

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    भाषा: अंग्रेजी

    कुंग फू पांडा: द ड्रैगन नाइट सीजन 3

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 7 सितंबर, 2023

    भाषा: अंग्रेजी

    कुंग फू पांडा की वापसी हो रही है। इस बार पो को इंग्लैंड की यात्रा करते हुए देखा जाएगा। अगर आप 'कुंग फू पांडा' सीरीज के फैन हैं और एनीमेशन मूवीज देखना पसंद है तो यह आपको इस वीकेंड बिजी रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए काफी है।

    खबरें और भी

    हड्डी

    प्लेटफॉर्म: Zee5

    रिलीज डेट: 7 सितंबर, 2023

    भाषा: हिंदी

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हड्डी' थ्रिलर है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अक्षय अजय शर्मा ने किया है। नवाज के अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप, मोहम्मद जीशान अय्यूब, विपिन शर्मा, श्रीधर दुबे, सहर्ष कुमार शुक्ला ने अहम किरदार निभाये हैं।

    जेलर

    प्लेटफॉर्म: प्राइम विडीयो

    रिलीज डेट: 7 सितंबर, 2023

    भाषा: तमिल, हिंदी

    रजनीकांत की चर्चित फिल्म 'जेलर' थिएटर्स के बाद गुरुवार को प्राइम वीडियो पर आ रही है। रजनीकांत का एक्शन और स्टाइल आपको घर बैठे ही देखने का मौका मिल जाएगा। 

    बर्निंग बॉडी

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 8 सितंबर, 2023

    भाषा: स्पेनिश

    क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली मिनी सीरीज 'बर्निंग बॉडी' को आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। एक ऑफिसर के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती ये कहानी कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स के साथ आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

    स्पाई ऑप्स

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 8 सितंबर, 2023

    भाषा: अंग्रेजी

    इस सीरीज में आपको एमआई 6 से लेकर सीआईए तक के खुफिया अधिकारी जासूसी, कोल्ड वॉर अभियानों और गुप्त एजेंटों द्वारा किए गए कई मेजर कहानियां जानने को मिलेगी। इसमें रियल अधिकारियों, जासूसों के इंटरव्यूज शेयर किए जाएंगे। यह एक इंट्रेस्टिंग शो होगा, जो कई तरह के अभियानों को करने के तरीके से पर्दा उठा सकता है।

    रोसा पेरल्स टेप्स (Rosa Peral's Tapes)

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 8 सितंबर, 2023

    भाषा: अंग्रेजी

    द हंट फॉर वीरप्पन डॉक्युसीरीज के बाद नेटफ्लिक्स पर 'रोसा पेरल्स टेप्स (Rosa Peral's Tapes) डॉक्युसीरीज आ रही है। यह एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है। 

    डियर चाइल्ड

    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट: 8 सितंबर, 2023

    भाषा: जर्मन, अंग्रेजी डब

    डियर चाइल्ड छह भागों वाली एक थ्रिलर फिल्म है, जो रोमी हॉसमैन के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। 

    द ब्लैक डीमन (Black Demon)

    प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

    रिलीज डेट: 8 सितम्बर, 2023

    भाषा: अंग्रेजी

    यह क्रीचर हॉरर फिल्म है, जिसमें एक विशालकाय शार्क से इंसानों की जंग दिखायी गयी है। फिल्म में जॉश लूकस, उमर चपारो, बोलिवर सांचेज और कारलोस सोलोरजानो ने अहम किरदार निभाये हैं। ़