विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Releases: हाथी दांत के तस्करों से लेकर 'शीना बोरा मर्डर केस' की कहानी, इस हफ्ते ओटीटी पर Crime का बोलबाला

Published: Tue, 20 Feb 2024 08:12 PM (IST)

OTT Releases पोचर सीरीज हाथी दांत की तस्करी और शिकारियों की कहानी है। इस सीरीज से आलिया भट्ट बतौर एक्जीक्यूटिव ...और पढ़ें

ओटीटी पर इस हफ्ते की फिल्में और सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम
ओटीटी पर इस हफ्ते की फिल्में और सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पोचर क्राइम डॉक्युमेंट्री है, जिसमें तस्करों की कहानी दिखाई गई है
  2. लायंसगेट ऐप पर हॉरर थ्रिलर SAW X रिलीज हो रही है
  3. इंद्राणी मुखर्जी पर बनी डॉक्युमेंट्री भी आ रही है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Movies and Web Series on OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट आ रहा है। अगर फैंटेसी एडवेंचर के शौकीन हैं तो अवतार द लास्ट एयरबेंडर स्ट्रीम हो रही है।

क्राइम थ्रिलर पसंद करते हैं तो पोचर आ रही है और अगर क्राइम डॉक्युमेंट्री देखना पसंद करते हैं तो इस हफ्ते इंद्राणी मुखर्जी की कहानी ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। चलिए, विस्तार से बताते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज होने वाला है।

अवतार द लास्ट एयरबेंडर

एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी सीरीज अवतार द लास्ट एयरबेंडर सीरीज 22 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। आठ एपिसोड्स की सीरीज में अवतार आंग की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके कब्जे में हवा की ताकत है। 

यह भी पढ़ें: भारतीय ओटीटी स्पेस में अब इस बड़ी हॉलीवुड कम्पनी की दस्तक, अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलाया हाथ

पोचर

पोचर एक थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी अवैध शिकारियों के अपराधों को दिखाती है। रिची मेहता निर्देशित शो में निमिषा सजायन माला जोगी के किरदार में हैं, जो एक केरल फॉरेस्ट विभाग में ऑफिसर है। क्यूसी एंटरटेनमेंट निर्मित शो में रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों में दिखेंगे। सीरीज 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। 

मलईकोट्टई वालिबान

मोहनलाल और सोनाली कुलकर्णी अभिनीत मलयालम फिल्म मलईकोट्टई वालीबान 23 फरवरी को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है। यह पीरियड फिल्म है, जिसमें एक योद्धा की कहानी दिखाई गई है।

द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी

23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर मुंबई के सनसनीखेज शीना बोरा मर्डर केस पर बनी डॉक्युमेंट्री सीरीज द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी स्ट्रीम की जा रहा है। हालांकि, डॉक्युमेंट्री की रिलीज का सीबीआई विरोध कर रही है, क्योंकि जांच चल रही है। 

मिया कल्पा

यह अमेरिकन लीगल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन टायलर पेरी ने किया है। केली रौलेंड एक क्रिमिनल लॉयर के रोल में हैं, जो एक आर्टिस्ट का केस लेती है। आर्टिस्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोप है। 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है।

सॉ 10

23 फरवरी को लायंसगेट प्ले पर हॉरर थ्रिलर SAW X रिलीज हो रही है। इस फ्रेंचाइजी की यह दसवीं फिल्म है और जिगसॉ एक बार फिर लौट आया है। टोबिन बेल जॉन क्रैमर के रोल में हैं। अपने किरदार के बारे में बेल ने कहा कि जॉन एक जटिल शख्स है, जो अपने चारों ओर मौजूद बुराई से लड़ रहा है। 

पॉवर बुक 3- रेजिंग कानन 

लायंसगेट प्ले पर 23 फरवरी को पॉवर बुक सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हो रहा है। इस सीरीज में पैटिना मिलर, लंदन ब्राउन और मैल्कम एम मेज प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह पॉवर और सरवाइवल की कहानी है। 

यह भी पढ़ें: The Kerala Story OTT- थिएटर के बाद 'द केरल स्टोरी' ने ओटीटी पर भी काटा गदर, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।