यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार की राजनीति को समझना है तो OTT पर भूलकर भी मिस न करें ये सीरीज, पलक झपकाने की भी नहीं मिलेगी फुर्सत
आजकल ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है। सस्पेंस से लेकर थ्रिलर, रोमांटिक, स्काई फाई और हॉरर कॉमेडी हर तरह का ...और पढ़ें

वेब सीरीज महारानी का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
अमित सियाल ने निभाया है दमदार किरदार
रानी भारती के किरदार में दिखीं हुमा
बिहार की राजनीति पर आधारित है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति पर कई वेब सीरीज बन चुकी है। यहां की राजनीति और ड्रामा में फैला पूरा घालमेल लोगों को बहुत पसंद आता है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद बिहार पर आधारित इस वेब सीरीजों ने तहलका मचा दिया था।
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज महारानी (Maharani OTT release) की जिसमें हुमा कुरैशी ने रानी भारती का किरदार निभया है। इस सीरीज को लेकर कहा जाता है कि यह लाल प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी पर आधारित है। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। चौथा सीजन बहुत जल्द सोनी लिव पर स्ट्रीम करने लगेगा।
क्या है महारानी की कहानी?
पहला सीजन में रानी भारती के गृहिणी से राज्य की मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई गई है, वहीं दूसरा सीजन सियासी फैसलों में रानी की आत्मनिर्भरता, पति भीम सिंह भारती से मतभेद, राजनीतिक साजिश के तहत उसकी हत्या और पति के कत्ल के इल्जाम में रानी के जेल पहुंचने की घटनाओं पर आधारित था। तीसरे सीजन में दिखाया गया कि रानी भारती को जेल में बंद हुए तीन साल हो चुके हैं। जेल से ही वो इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करती है। पार्टी के महासचिव सत्येंद्रनाथ मिश्रा बार-बार रानी को जमानत पर बाहर निकलवाना चाहते हैं, मगर रानी तैयार नहीं हो रही। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नवीन कुमार भीमा भारती के नाम पर सियासत कर रहा है और विभिन्न योजनाओं के जरिए उसके समर्थकों की सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, रानी का डर उसे हमेशा सताता रहता है। अब रानी कैसे जेल से बाहर आती और सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत करती है ये आपको तीसरे पार्ट में नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- The Royals: बड़ौदा की महारानी ने ईशान खट्टर-भूमि के शो को बताया गलत, कहा- 'राजघरानों की नकारात्मक छवि दिखाई गई'
नए सीजन में क्या देखने को मिलेगा?
अब चौथे सीजन में कहानी बिहार की सीमाओं को पार करते हुए अब दिल्ली की राजनीति में कदम रखती है। अब सीएम की कुर्सी के बाद हुमा की नजर सीधे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर होगी। टीजर में इसकी छोटी सी झलक भी देखने को मिली। 'महारानी' को सुभाष कपूर ने बनाया है और सौरभ भावे इसके निर्देशक हैं। सुभाष कपूर ने नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह के साथ मिलकर शो लिखा है। इसमें हुमा के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कनी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह भी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।