Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paatal Lok 2 X Review: दूसरे सीजन में छा गए ‘हाथीराम चौधरी’ बने Jaideep Ahlawat, दर्शकों ने दिए फुल मार्क्स

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 03:53 PM (IST)

    ओटीटी की मोस्ट अवेटेड सीरीज पाताल लोक के दूसरे सीजन (Patal Lok Season 2) का इंतजार खत्म हो गया है। जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) एक बार फिर हाथीराम च ...और पढ़ें

    पाताल लोक का दूसरा सीजन दर्शकों को आ रहा है पसंद (Photo Credit- IMDB)
    पाताल लोक का दूसरा सीजन दर्शकों को आ रहा है पसंद (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. पाताल लोक 2 का दूसरा सीजन हुआ रिलीज
    2. हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप अहलावत ने की वापसी
    3. फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे हैं वेब सीरीज का रिव्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाथीराम चौधरी के किरदार में एक बार फिर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की वापसी हो चुकी है। ओटीटी पर पाताल लोक 2 (Paatal Lok 2) की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। साल 2020 में इस पॉपुलर सीरीज का पहला सीजन आया था। इसमें हाथीराम चौधरी और हथौड़ा त्यागी जैसे किरदारों को खूब पसंद किया गया। दूसरे सीजन में अभिषेक बनर्जी का रोल खत्म हो गया है, लेकिन जयदीप अहलावत एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आए हैं। 

    पाताल लोक 2 में नई साजिशों के शिकंजे में फंसे हाथीराम चौधरी नजर आए हैं। वह एक मर्डर के केस को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिसके लिए वह नागालैंड में एसीपी इकबाल अंसारी के साथ जाते हैं। इस दूसरे अहम किरदार की भूमिका अभिनेता इशवाक सिंह ने अदा की है। पाताल लोक के निर्माता सुदीप शर्मा ने कहानी को एक बार फिर बेहतरीन ढंग से दिखाने की कोशिश की है। 

    जयदीप अहलावत के डायलॉग लोगों को कैसे लगे?

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों ने वेब सीरीज देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। ज्यादातर यूजर्स पहले और दूसरे सीजन के बीच तुलना करते नजर आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि सीरीज के डायलॉग कमाल के हैं। वहीं, फैंस को जयदीप अहलावत के हरियाणवी लहजे में कहे गए सभी डायलॉग अच्छे लग रहे हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Raazi के बाद पाताल लोक एक्टर Jaideep Ahlawat को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, नहीं मिल रही थी फिल्म

    फैंस हाथीराम चौधरी और अंसारी के बीच हुई बातचीत को भी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने दूसरे सीजन के बारे में लिखा, पाताल लोक 2 आधिकारिक तौर पर पहले सीजन से बेहतर है।

    एक यूजर ने जयदीप अहलावत के किरदार की तारीफ करते हुए लिखा, मैंने अभी-अभी सीरीज देखी है, जो बिल्कुल मास्टरपीस है। हर एक एपिसोड आपको बांधे रखने का काम करता है। हाथीराम चौधरी के डायलॉग ने भी हैरान कर दिया है।

    खबरें और भी

    पाताल लोक 2 में इन स्टार्स ने किया है काम

    जयदीप अहलावत की मोस्ट अवेटेड सीरीज के दूसरे सीजन में उनके अलावा, इश्वाक सिंह और गुल पनाग ने अहम किरदार की भूमिका निभाई है। इन तीनों ही स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ करते हुए दर्शक नजर आ रहे हैं। 

    एक यूजर ने फिल्म की कास्ट की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, पाताल लोक 2 को 10 में से 10 नंबर देना चाहता हूं। इसमें नजर आने वाले सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। बता दें कि ज्यादातर यूजर्स लगातार इसी तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Paatal Lok 2 की रिलीज से पहले सीजन 3 पर आया अपडेट, मेकर्स ने बताया कब होगी स्ट्रीम?