विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फुलेरा' के उप प्रधान बनने से पहले पुलिस की वर्दी में दिख चुके हैं 'प्रहलाद चा', 12 साल पहले निभाया ये रोल

Published: Fri, 31 May 2024 01:08 PM (IST)

वेब सीरीज पंचायत के उप-प्रधान प्रहलाद पांडे (Prahlad Cha) यानी फैसल मलिक सीजन 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

इस फिल्म में दिख चुके हैं फैसल मलिक (Photo Credit-Instagram)
इस फिल्म में दिख चुके हैं फैसल मलिक (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. पंचायत 3 में दमदार दिखा प्रहलाद चा का किरदार
  2. फुलेरा के उप-प्रधान हैं प्रहलाद पांडे
  3. इस फिल्म में आ चुके हैं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की पेशकश वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) को लेकर इस वक्त खूब चर्चा चल रही है। सीरीज के सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों के साथ एक बार फिर से अभिनय का शत प्रतिशत देकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। खासतौर पर फुलेरा के उप प्रधान प्रहलाद चा यानी फैसल मलिक (Faisal Malik) ने पंचायत सीजन 3 में भी अपनी छाप छोड़ी है। 

पंचायत वेब सीरीज ने बतौर कलाकार फैसल के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरीज से पहले एक बॉलीवुड फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं। 

इस फिल्म में पुलिस की वर्दी में दिखे प्रहलाद चा

दमदार अभिनेता के तौर पर फैसल मलिक को काफी जाना जाता है। पंचायत वेब सीरीज से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राज कुमार राव स्टारर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में नजर आ चुके हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप की इस फिल्म में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल का रोल प्ले किया था। 12 साल पहले आई इस मूवी में अपने किरदार से फैसल ने हर किसी को प्रभावित किया था। 

ये भी पढ़ें- एक ही दिल कितनी बार जीतोगे 'प्रहलाद जी', 2 दिन में धड़ल्ले से वायरल हुए Panchayat 3 के ये डायलॉग्स

हालांकि गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के लीड कलाकारों की मौजूदगी की वजह से कहीं न कहीं इस फिल्म में फैसल मलिक का खो के रह गए थे। लेकिन सही मायनों में फैसल इसी मूवी से लाइमलाइट में आए थे।

 

अब पंचायत के प्रहलाद चा बनकर फैसल ने सिनेमा जगत में अपना खास मुकाम हासिल कर लिया है और हर कोई उन्हें ज्यादा वेब सीरीज और फिल्मों में देखना चाहता है। 

पंचायत 3 के बाद अब इस मूवी में आएंगे नजर

वेब सीरीज पंचायत 3 के बाद फैसल मलिक फिल्म डेढ़ बीघा जमीन में नजर आएंगे। प्रतीक गांधी स्टारर इस मूवी का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें फैसल एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें- Panchayat 3: पंचायत 3 में दिखाया गया गांव असल में बलिया नहीं सीहोर में है, कहां है ये जिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।