विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat 3 Release Date Out: 'पंचायत 3' की रिलीज डेट का खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Published: Thu, 02 May 2024 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 12:42 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शामिल पंचायत 3 (Panchayat 3 Release ...और पढ़ें

'पंचायत 3' की रिलीज डेट का खत्म हुआ सस्पेंस, (X Image)
'पंचायत 3' की रिलीज डेट का खत्म हुआ सस्पेंस, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कस लीजिए कमर, क्योंकि एक बार फिर फुलेरा गांव में पंचायत लगने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शामिल पंचायत 3 (Panchayat 3) दस्तक देने को तैयार है। सीरीज की रिलीज डेट को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। मेकर्स ने लौकी के साथ पंचायत 3 के आगाज का एलान किया था। वहीं, अब रिलीज डेट (Panchayat 3 Release Date) से भी पर्दा उठा दिया है।

पंचायत 3 मच अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है। तगड़ी फैन फॉलोइंग के कारण सीरीज को लेकर लगातार बज हुआ है। दो सुपरहिट सीजन के बाद अब तीसरा सीजन भी एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए तैयार है। 

कब रिलीज होगी पंचायत 3 ?

पंचायत 3 अपने यूनिक किरदारों के लिए दर्शकों के बीच चर्चा बटोरता है। सचिव जी हो या प्रधान जी, यहां तक कि सीरीज के सपोर्टिंग कैरेक्टर भी अपने ह्यूमर से छाप छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर सीरीज के डायलॉग्स पर खूब मीम्स भी बनते हैं। गजब बेइज्जती है भी पंचायत की ही देन है। ये सीरीज लगातार दो सीजन से ओटीटी वर्ल्ड पर राज कर रही है। अब प्राइम वीडियो ने तीसरे सीजन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। पंचायत कुछ हफ्तों बाद 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

फुलेरा में फिर मचेगी उथल- पुथल

पंचायत के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग- अलग चुनौतियों से जूझते हुए नजर आए थे। अब नए सीजन के साथ सीरीज नया मोड़ लेगी यानी फुलेरा गांव में फिर से उथल- पुथल मचने वाली है। पंचायत 3 के साथ जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका वापसी करेंगे। पंचायत का प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने किया है। वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने पंचायत 3 की कहानी लिखी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।