Panchayat 5 OTT Release: 'फुलेरा' में फिर होगा चुनावी दंगल, सीजन 5 की रिलीज डेट पर आया अपडेट?
Panchayat 5 Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 का फैंस बड़ी बेसब्री ...और पढ़ें

कब रिलीज होगा पंचायत 5 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वेब सीरीज पंचायत 5 पर आया अपडेट
इस महीने में रिलीज किया जा सकता है
प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज है पंचायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें पंचायत का नाम जरूर शामिल होता। साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की तरफ से पंचायत नाम का मनोरंजन का एक महा पैकेज सिनेप्रेमियों को मिला और अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं, जोकि सभी सफल रहे हैं।
लंबे समय से फैंस पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता जितेंद्र कुमार स्टारर इस कॉमेडी वेब सीरीज को ओटीटी पर कब रिलीज किया जा सकता है।
ओटीटी पर कब आएगी पंचायत 5
पंचायत सीजन 4 की रिलीज के कुछ समय बाद मेकर्स की तरफ से पंचायत 5 का आधिकारिक एलान बीते साल ही कर दिया गया था। इतना ही नहीं सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया था। तब से लेकर अब तक हर सिनप्रेमी अपनी इस पसंदीदा वेब सीरीज के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Panchayat 5: कब ओटीटी पर दस्तक देगा पंचायत का सीजन 5? रिंकी ने उठाया रिलीज डेट से पर्दा
रिपोर्ट्स की मानें तो पंचायत 5 को मेकर्स जुलाई 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इससे पहले खबरें आई थीं कि पंचायत सीजन 5 को जुलाई नहीं बल्कि जून के आखिरी वीक में स्ट्रीम किया जा सकता है।

मालूम हो कि मेकर्स ने पिछले साल ये पुष्टि कर दी थी कि पंचायत 5 की शूटिंग का आधे से ज्यादा काम सीजन 4 के साथ ही पूरा कर लिया गया था और अब इस सीरीज के नए सीजन के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले महीने में पंचायत 5 की ऑफिशियल रिलीज डेट भी फाइनल कर दी जाएगी।
क्या होगी पंचायत 5 की कहानी?
आपको याद दिला दें कि पंचायत 4 की कहानी बनराकस की पत्नी क्रांति देवी द्वारा फुलेरा प्रधान का चुनाव जीतने पर खत्म हुई थी। इसके बाद फुलेरा में उप प्रधानी को लेकर नया मामला गर्मा गया था। बस इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द पंचायत 5 की कहानी घूमती हुई नजर आएगी कि फुलेरा का नया उप प्रधान कौन बनेगा, बिनोद या फिर माधव।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।